Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»DC अजय नाथ रोड एक्सिडेंट को लेकर हुए सख्त, बोले- हर हाल में सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमी
    झारखंड

    DC अजय नाथ रोड एक्सिडेंट को लेकर हुए सख्त, बोले- हर हाल में सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमी

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को DC अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    DC ने कहा कि एक भी जान का नुकसान प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर से पिछले माह हुई सड़क दुर्घटनाओं का ब्यौरा लिया और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष कार्य करने पर बल दिया गया। DC ने निर्देश दिया कि इन स्थानों पर यातायात संकेतक, स्पीड ब्रेकर, बैरियर और सड़क चौड़ीकरण जैसी व्यवस्था प्राथमिकता पर की जाए। दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति वाले क्षेत्रों में तकनीकी अध्ययन कर ठोस सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया।

    सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को त्वरित इलाज उपलब्ध हो, इसके लिए एंबुलेंस सेवा की प्रतिक्रिया समय और कम करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग व 108 सेवा को दिया गया। DC ने कहा कि कंट्रोल रूम को अधिक सक्रिय बनाकर एक-एक मिनट की देरी को रोका जाए, क्योंकि यही एक मिनट किसी की जान बचा सकता है।

    गुड सेमेरिटन योजना के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया। DC ने कहा कि लोगों को इस योजना की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे घायल व्यक्तियों की मदद करते समय किसी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक परेशानी से न डरें। उन्होंने पोस्टर, बैनर और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से अभियान चलाने को कहा।

    उन्होंने सभी विभागों को एक संयुक्त कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, जन-जागरूकता और त्वरित कार्रवाई शामिल हो। सड़क सुरक्षा सप्ताह जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से चलाने की बात भी कही गई।

    DC ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह जनहित की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय, साझा जिम्मेदारी और समयबद्ध क्रियान्वयन के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि हर दुर्घटना को रोका नहीं जा सकता, लेकिन हर दुर्घटना से सीखा जा सकता है और भविष्य की घटनाओं को रोका जा सकता है।

    बैठक में विधायक प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, उत्पाद निरीक्षक, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

    Ajay Nath Jha Ambulance Response Time Black Spots Bokaro District Administration District Transport Office DTO Vandana Shejwalkar Good Samaritan Scheme Government Meeting Jharkhand news PRD Bokaro road accidents road safety Road Safety Committee Shatabdi Majumdar traffic awareness
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleERPCC की बैठक में नक्सलवाद और संगठित अपराध से लड़ने की बनी रणनीति
    Next Article टाटानगर स्टेशन पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी, टेम्पो चालक ने सिटी SP से की शिकायत…

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.