Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 8:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»घना कोहरा और सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, येलो अलर्ट जारी  
    झारखंड

    घना कोहरा और सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, येलो अलर्ट जारी  

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द हवा और कोहरे से परेशानी बढ़ गई है. कोहरे के चलते वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा है. ट्रेनें भी लो-विजिबीलीटी के कारण 10-10 घंटे लेट चल रहीं हैं. स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन करना पड़ा है, कहीं-कहीं तो ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है. मौसमी बदलाव के कारण गुरुवार को लगभग पूरे झारखंड में कोहरा छाया रहा.

    सूरज के दर्शन नहीं होने और ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे. दोपहर बाद ही सड़कों पर चहल- पहल बढ़ी. कई जिलों में बारिश भी हुई. रांची मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 19 जनवरी की सुबह में भी घना कोहरा छाया रहेगा. स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

    20 जनवरी के बाद से ही न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. जबकि 21 जनवरी तक सुबह व रात में कोहरा देखने को मिलेगा. 22 जनवरी को मौसम धीरे-धीरे साफ होगा. हालांकि, ठंडी हवा चलने से शीतलहरी की स्थिति बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों कोहरे व ठंड से बचने की अपील की है. राजधानी सहित कई इलाकों में बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ा हुआ रहा. आज दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    स्कूलों की बात करें तो ठंड और कोहरे के असर को देखते हुए केजी से 5वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दी गई हैं. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा है कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी. 6ठी से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी.

     

    Abhishek Anand jharkhand johar live news Meteorological Center Meteorological Department Meteorologist ranchi Weather weather forecast Weather Information अभिषेक आनंद जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मौसम मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञानी मौसम विभाग मौसम वैज्ञानिक रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोप समाज ने की ग्राम काली की पूजा, 150 वर्ष पुरानी है प्रथा
    Next Article EPFO ने बदले नियम : ‘आधार कार्ड’ प्रूफ नहीं करेगा आपके जन्म की तारीख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.