Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में प्रतिबंधित संगठन TPC के नाम पर 2 क्रशर प्लांट में तोड़फोड़, कार व मशीन क्षतिग्रस्त
    झारखंड

    पलामू में प्रतिबंधित संगठन TPC के नाम पर 2 क्रशर प्लांट में तोड़फोड़, कार व मशीन क्षतिग्रस्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : उग्रवादी संगठनों के नाम पर अपराधी आम लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इलाके में चल रहे उद्योग-धंधे इनके निशाने पर हैं। छत्तरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मुरुमदाग गांव में शुक्रवार की देर रात प्रतिबंधित संगठन TPC के नाम पर सशस्त्र अपराधियों ने 2 क्रशर प्लांट में तोड़फोड़ की। मजदूरों के साथ मारपीट की। कार व मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि इस घटना में उग्रवादियों का हाथ नहीं है । भूमि विवाद के कारण असामाजिक तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया है । पुलिस की ओर से इन्हें चिन्हित किया जा रहा है ।

    बताया जा रहा है कि सहारा क्रशर चिप्स प्लांट तथा बचकोमा गांव के क्रशर प्लांट में तोड़फोड़ की गई है। सहारा क्रशर प्लांट के संचालक अलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की रात को सभी मजदूर क्रशर प्लांट परिसर स्थित कमरे में सो रहे थे । इसी दौरान रात्रि करीब 10 बजे हथियारों से लैस करीब 12 लोग पहुंचे। मजदूरों से दरवाजा खोलने को कहा । डर कर मजदूरों ने दरवाजा नहीं खोला । इसके बाद अपराधियों ने पास पड़े बड़े हथौड़े से दीवार तोड़ कर दरवाजा खोल दिया । इसके बाद कमरे में मौजूद मजदूर योगेंद्र, विंदु, जितेंद्र, गुड्डू, मनोज आदि की पिटाई की ।

    सभी मजदूर रमना गढ़वा के रहने वाले हैं । बताया गया कि अपराधियों ने प्लांट परिसर में खड़ी सेंट्रो कार व मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया । जाते वक्त अपराधियों ने खुद को TPC संगठन के एरिया कमांडर रंजन दस्ता का सदस्य बताया। मजदूरों से कहा कि मालिक को बता देना कि काम बंद कर दें । इसके बाद सभी अपराधी थोड़ी दूर स्थित बचकोमा गांव के क्रशर प्लांट पर पहुंचे। यहां क्रशर मशीन चलाने वाले जेनरेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कमरे की छत को तोड़ दिया । क्रशर संचालक अलीमुद्दीन का कहना है कि TPC संगठन द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है ।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में झपट्‌टामार गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा
    Next Article जमशेदपुर में रेलवे टिकट की अवैध बिक्री करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, 1 डायरी समेत 70 हजार रुपये मूल्य के 32 टिकट बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.