जमशेदपुर: नशे के कारोबारियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को दीनदयाल सेवा संघ की ओर से पुलिस मुख्द्वायालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि संघ द्वारा पिछले 1 वर्ष से लगातार शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक और पंपलेट वितरण करके नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, अब तक किसी भी नशे के कारोबारी को सजा नहीं मिली।इससे संघ ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। कहा गया कि नशे के कारोबारी ऐसे कार्य करने से पहले 50 बार सोचें, दीनदयाल सेवा संघ द्वारा आरोप लगाया गया कि राज्य के सभी जिले नशे की चपेट में आ चुके हैं, पर सरकार इस मामले को लेकर गम्भीर नहीं है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठता है।

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

