जमशेदपुर कोर्ट कैंपस में क्लर्क पर हमले का विरोध, वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

जमशेदपुर: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में पेशकार राजेश कुमार सिंह पर हुए हमले के ​​खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। कोर्ट कैंपस में सुरक्षा की मांग को लेकर अ​धिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया। दिन भर किसी वकील ने काम नहीं किया।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग

बता दें कि शुक्रवार शाम जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में पेशकार राजेश सिंह पर हुए हमले ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।लगातार न्यायालय परिसर में घटित घटनाओं से अधिवक्ताओं में रोष देखा जा रहा है। इस घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शनिवार को अपने आप को न्यायालय के कम से अलग रखा। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि न्यायालय की सुरक्षा समय सीमा बढ़ाई जाए। रात 8 बजे तक सुरक्षा बढ़ाए जाना बेहद जरूरी है।