Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : जांच अब NIA के हवाले, गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : जांच अब NIA के हवाले, गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read21
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुए आतंकी विस्फोट मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। गृह मंत्रालय ने यह निर्णय एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया, जिसके बाद पूरे मामले की जांच आधिकारिक रूप से NIA को सौंप दी गई है।

    मंगलवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए अपने आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें घटना से जुड़ी प्रारंभिक रिपोर्ट पर चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय की गई।

    बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त, एनआईए के डीजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गृह मंत्री ने बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित एजेंसियों से जांच में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

    सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान यह माना गया कि घटना में आतंकी कोण की संभावना को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए, मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हवाले करना आवश्यक समझा गया ताकि जांच व्यापक और निष्पक्ष तरीके से हो सके।

    वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने भी इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया और वहां की सुरक्षा स्थिति से संबंधित जानकारी साझा की।

    गृह मंत्रालय ने कहा है कि एनआईए जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और साक्ष्यों को वैज्ञानिक ढंग से जांचेगी। एजेंसी दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की तह तक जाने की कोशिश करेगी।

    यह विस्फोट राष्ट्रीय राजधानी के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में हुआ था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सरकार ने साफ किया है कि आतंकवाद के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा।

     

    गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : जांच अब NIA के हवाले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल से CM हेमंत ने की भेंट, राज्य स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के लिए दिया निमंत्रण
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : दूसरे चरण में 3 बजे तक 60.40% मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.