Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»साइबर ठगी के झांसे में आए दिल्ली एम्स के डॉक्टर, OTP बताते ही खाते से उड़ गए 5 लाख रुपए
    देश

    साइबर ठगी के झांसे में आए दिल्ली एम्स के डॉक्टर, OTP बताते ही खाते से उड़ गए 5 लाख रुपए

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली. साइबर क्राइम के झांसे में आकर लाखों रुपए गंवाने का एक और मामला सामने आया है. दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. चेतन पटेल को फर्जी कॉल कर अपराधियों ने उनके खाते से 5 लाख रुपए उड़ा लिए. प्रतिष्ठित अस्पताल के डॉक्टर को जब साइबर ठगी का पता चला तो उन्होंने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल से शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तीन लाख से ज्यादा रुपए वापस मिल गए हैं. दिल्ली पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर, साइबर क्राइम ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है. इसमें डॉक्टर ने बताया कि उनके पास सिम कार्ड ब्लॉक होने को लेकर फोन आया था, जिसके बाद ओटीपी बताते ही उनके बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए गए.

    डीसीपी साइबर क्राइम के टि्वटर हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में डॉ. चेतन पटेल ने विस्तार से पूरे मामले की जानकारी दी है. डॉ. पटेल ने बताया है कि उनके खाते से साइबर अपराधियों ने 4 लाख 90 हजार रुपए निकाल लिए. साइबर फ्रॉड की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बीते दिनों उनके पास फर्जी कॉल आया था, जिसके बाद खाते से पैसे निकल गए. उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट के हेल्पलाइन नंबर 155260 पर इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने उनसे बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल लिए और अलर्ट जारी कर दिया. इसके साथ ही घटना की पड़ताल शुरू कर दी.

    डॉ. चेतन पटेल ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम यूनिट की मदद से उनके 3 लाख 15 हजार बरामद हो गए. डॉ. पटेल ने दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट की त्वरित कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा कि अगर किसी के साथ भी इस तरह की घटना हो तो वे तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें. आपको बता दें कि कोरोना काल में लोग ऑनलाइन काम करने को तरजीह दे रहे हैं. इसकी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजेक्शन के दौरान अपराध की घटनाएं भी बढ़ी हैं.

    इस तरह के अपराध के बारे में दिल्ली पुलिस के डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो वह 24 घंटे के भीतर पुलिस को इसकी सूचना दे.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी ने कहा कि एम्स के डॉक्टर ने चूंकि घटना की सूचना तुरंत ही हेल्पलाइन पर दे दी थी, इसलिए पुलिस ने तत्काल अलर्ट जारी कर दिया और चुराई गई रकम में से 3 लाख 15 हजार रुपए बरामद हो गए. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने बैंक, एप आदि को अलर्ट कर दिया था, जिससे चुराई गई रकम को ठगों के खातों में पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदरभंगा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आये पार्सल से फिर मची अफरातफरी, बुलाना पड़ा बम स्क्वाड
    Next Article 25वें स्थापना दिवस को ग्रैंड करने की तैयारी में RJD, सालों बाद लालू प्रसाद भी होंगे मौजूद

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.