Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»किश्तवाड़ आपदा में मौतों की संख्या 60 से अधिक, छह दिन तक जारी रहा रेड अलर्ट
    देश

    किश्तवाड़ आपदा में मौतों की संख्या 60 से अधिक, छह दिन तक जारी रहा रेड अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किश्तवाड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में 14 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य शनिवार को तीसरे दिन भी जारी हैं। अब तक 60 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं। लगभग 70 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने जताया शोक, NDRF का बड़ा राहत अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य प्रशासन के साथ मिलकर सभी जरूरी सहायता प्रदान कर रही है। केंद्र की ओर से NDRF की अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं और सेना को भी राहत कार्य में लगाया गया है।

    मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी

    मौसम विभाग की ओर से गत 8 अगस्त को 13 से 15 अगस्त के बीच जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, अनंतनाग का कुछ हिस्सों, किश्तवाड़, उधमपुर, डोडा में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। रेड अलर्ट को लेकर लगातार चेताया जा रहा था। लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है।

    यात्रा अभी भी स्थगित

    मचैल माता यात्रा को तीसरे दिन भी स्थगित रखा गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक यात्रा बहाल नहीं की जाएगी।

    पीड़ितों को मुआवजा, जांच के आदेश

    राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बाढ़ और आपदा की वजह की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।

    Also Read : पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह, राज्यपाल व CM ने दी श्रद्धांजलि

    Also Read :  खुले नाले में गिरने से 5 साल के मासूम की मौ’त

     

    2025 Ndrf आपदा प्रबंधन किश्तवाड़ ग्लेशियर टूटना चशोती बाढ़ जम्मू-कश्मीर त्रासदी पहाड़ी इलाके प्रधानमंत्री मोदी प्राकृतिक आपदा बचाव कार्य बाढ़ पीड़ित बादल फटना भारी तबाही भारी बारिश भूस्खलन मचैल माता यात्रा मुआवजा मौसम विभाग यात्री हादसा राहत अभियान रेड अलर्ट सरकारी मदद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह, राज्यपाल व CM ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.