Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : नर्सिंग होम में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगया लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    देवघर : नर्सिंग होम में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगया लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघरः देर रात सुभाष चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम मे इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत होने के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही परिजनों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की।

    मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड के मेहरमा के रहने वाले हैं। बच्चा जन्म के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। परिजनों ने पहले बच्चे का इलाज महागामा में कराया। लेकिन बच्चे की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो बच्चे को देवघर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के नर्सिंग होम में भर्ती करवाया, जहां बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन अचानक परिजनों ने डॉक्टर से अपने बच्चे को अस्पताल से छुट्टी देने के लिए कहने लगे। डॉक्टर के मना करने के बावजूद बच्चे को ले जाने के दौरान वेंटिलेटर से निकाला गया। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई।

    बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस बुलाई गई। पुलिस पहुंची तो हंगामा शांत हुआ। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चे को देखने भी नहीं दिया जा रहा था। बच्चे की मौत हो गई तो शव सौंप दिया गया. डॉक्टर प्रदीप झा ने बताया कि बच्चा क्रिटिकल कंडीशन में लाया गया था। बच्चे का इलाज वेंटिलेटर पर रखकर किया जा रहा था। लेकिन परिजन बार बार बच्चे को घर ले जाने की बात कर रहे थे। परिजन बच्चे को ले जाने की जिद करने लगे तो वेंटीलेटर से निकाला। इसके बाज बच्चे की मौत हो गई। टाउन थाना प्रभारी रतन सिंह ने कहा कि अस्पताल में हंगामे की खबर मिली। इसके बाद अस्पताल पहुंचे और मामले को शांत करा कर परिजनों को घर भेज दिया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : MP-MLA स्पेशल कोर्ट ने पूर्व CM बाबूलाल मरांडी समेत 7 आराेपियों को किया बरी
    Next Article ‘खाकी’ ने लगाया अमित लोढ़ा की वर्दी पर दाग, भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद हुए सस्पेंड

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.