Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में दसवीं की छात्रा की ठंड लगने से मौत,परिवार में पसरा मातम
    झारखंड

    हजारीबाग में दसवीं की छात्रा की ठंड लगने से मौत,परिवार में पसरा मातम

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : जिले में 1 छात्रा की ठंड लगने से मौत हो गई। घटना कटमकसांडी इलाके के डाँटो पंचायत अंतर्गत कूद गांव की है। इलाके में पिछले 72 घंटे से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बताया जाता है कि कूद निवासी हरिहर सिंह की बेटी कल्पना कुमारी को स्कूल से घर लौटने के दौरान ठंड लग गई थी। तबीयत अधिक खराब होने पर उसे इलाज के लिए कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां लड़की का इलाज चला। 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

    बताया जाता है कि लड़की UPG प्लस टू हाई स्कूल डांटो में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। गत मंगलवार को स्कूल से घर लौटने के बाद लड़की की सेहत खराब हो गई। वह बुखार से पीड़ित हो गई थी। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी।शनिवार को ठंड बढ़ने के साथ स्थिति और बिगड़ गई। चिकित्सकों ने लड़की के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें पता चला कि ठंड लगने के कारण वह बीमार हुई है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रधानाध्यपिका बेबी मनुवर ने बताया कि वह काफी प्रतिभावान व मेधावी छात्रा थी ।इस घटना स्कूल परिवार काफी मर्माहत है। इस संबंध में पूछे जाने पर COअनिल कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। प्रशासन की ओर से ठंड बढ़ने के बाद हर पंचायत के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

    चिकित्सकों की सलाह माने, ठंड को हल्के में न लें
    चिकित्सकों की माने तो ठंड के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। चिकित्सक डा. रंजीत पंडा ने बताया कि ठंड को हल्के में लेने की गलती भारी पड़ सकती है। बच्चे और वृद्ध लोगों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। घर से बाहर निकलने के दौरान पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहले। घर में गर्म पानी का इस्तेमाल करें। हाथों को साफ रखें। अगर आपके परिवार में कोई बीमार है तो उसे दूसरे के संपर्क में आने से बचाएं। मास्क का इस्तेमाल करें। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में कोर्ट ने नशीली दवा के कारोबारियों को 15 साल की सुनाई सजा, एक लाख जुर्माना
    Next Article कांके में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.