Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अवैध खनन मामले में डीसी ने पदाधिकारियों को लगाई फटकार, कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश
    झारखंड

    अवैध खनन मामले में डीसी ने पदाधिकारियों को लगाई फटकार, कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: बुधवार को उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम के लिए जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई. बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गड्ढे भरने, लगातार जांच अभियान चलाने, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, लीज धारक, सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए क्रशर संचालन आदि की समीक्षा की गई. इसके अलावा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन का समीक्षा किया गया. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सर्वश्री पांडेश्वर क्षेत्र में हाल में हुए अवैध खनन के मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए अपेक्षित कार्रवाई करें अन्यथा आप सबों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

    बाल मजदूरी रोकथाम का निर्देश

    वहीं उन्होंने महाप्रबंधक सर्वश्री पांडेश्वर क्षेत्र, नाला को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने आगे समीक्षा करते हुए कहा कि मानक का पालन करके ही खनन पट्टा दें. उन्होंने कहा कि धारित पत्थर खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होने चाहिए इसका सतत निगरानी करते रहें, अनियमितता पाए जाने पर नियमसंगत कार्रवाई करें. उपायुक्त ने जिले में क्रशर संचालन की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानक का पालन करके क्रशर चलाएं. क्रशरों में कार्यरत मजदूरों के सुरक्षात्मक उपाय के अलावा प्रदूषण के रोकथाम हेतु पानी का नियमित छिड़काव करने एवं बाल मजदूरी रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. समीक्षा क्रम में उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को खनन सम्बन्धित अद्यतन जानकारी रखने का निर्देश दिया. वन क्षेत्र के चारों ओर ट्रेंच कटिंग कर वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया, जिससे अवैध कोयला खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके.

    अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश

    इसके अलावा उन्होंने खनन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखकर अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाने का निर्देश दिया. वहीं एसपी माइंस के द्वारा बताया गया कि माह जनवरी 2024 में कोयला चोरी एवं परिवहन तथा भंडारण के कुल 54 मामले प्रकाश में आए, जिसमें से 01 पर प्राथमिकी दर्ज एवं 164.010 एमटी कोयला जब्त किया गया. इसमें 05 डंपर को ब्लैक लिस्ट करने के अलावा 13 मोटरसाइकिल एवं 14 साइकिल को जब्त किया गया है. वहीं जामताड़ा रेलवे साइडिंग के कोयला लोडिंग/कांटाघर में झारखंड गृह रखा वाहिनी के सुरक्षाबल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा साइडिंग में कोयला लोडिंग एवं अनलोडिंग स्थलों में 16 सीसीटीवी कैमरा लगाया है एवं 10 अतिरिक्त कैमरा लगवाने की कार्रवाई की जा रही है. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार की रोकथाम से संबंधित 28, बालू खनिज के 45, पत्थर खनिज 21, स्टोन चिप्स के 13 मामलों में जुर्माना एवं प्राथमिकी हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई है. इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार, संबंधित अंचल अधिकारी, महाप्रबंधक ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: डीसी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, जागरूकता व वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश

    अवैध खनन आज की खबर उपायुक्त शशि भूषण मेहरा करंट न्यूज खनन टास्क फोर्स जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेनुघाट महाविद्यालय में रोजगार मेला का आयोजन, 55 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
    Next Article गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ ईडी ने शुरू की जांच, खास गुर्गे को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.