Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 10:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा
    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जिले के DC कर्ण सत्यार्थी सोमवार को डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती और दुर्गम लखाईडीह गांव पहुंचे। पहाड़ों से घिरे इस जनजातीय बहुल क्षेत्र में उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से डीसी का स्वागत किया।

    गांव के लोगों ने पेयजल की कमी, जर्जर सड़क, कमजोर नेटवर्क कनेक्टिविटी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर शिकायत की। DC ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या के लिए त्वरित कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

    इस दौरान DC ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने तेल पेराई मशीन और सिलाई सेंटर की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता में लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आजीविका संवर्द्धन में हरसंभव सहयोग करेगा।

    डीसी ने गांव में नवनिर्मित बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। भवन लगभग पूर्ण हो चुका है, जिसे जल्द हस्तांतरित करने की दिशा में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने धूमकुड़िया भवन का भी जायजा लिया और इसके बेहतर उपयोग को लेकर ग्राम स्तरीय समितियों के गठन व रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।

    प्रधानमंत्री जनमन अभियान के अंतर्गत लग रहे शिविरों में ग्रामीणों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करते हुए डीसी ने कहा कि जनजातीय समुदाय की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ तभी मिलेगा जब लोग सक्रिय रूप से भाग लें।

    इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, बीडीओ निलेश मुर्मू, सीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Also read: पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    Also read: सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    Community Engagement DC Visit Dumaria block government schemes infrastructure issues jamshedpur LakhaiDih Village Livelihood Enhancement Pradhan Mantri Janman Yojana. rural development Tribal Welfare
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleव्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

     तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    April 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड पात्रता परीक्षा-2024: रांची जिला प्रशासन अलर्ट, नकल और फर्जीवाड़े पर रहेगी कड़ी नजर

    April 23, 2026
    झारखंड

    JAC बोर्ड रिजल्ट: रांची के सनी वर्मा बने झारखंड टॉपर, 99.60% अंकों के साथ लहराया परचम

    April 23, 2026
    Latest Posts

     तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    April 23, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा-2024: रांची जिला प्रशासन अलर्ट, नकल और फर्जीवाड़े पर रहेगी कड़ी नजर

    April 23, 2026

    JAC बोर्ड रिजल्ट: रांची के सनी वर्मा बने झारखंड टॉपर, 99.60% अंकों के साथ लहराया परचम

    April 23, 2026

    झारखंड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, TATA AIG से करार

    April 23, 2026

     एसआईआर पर सियासी घमासान: भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाया मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.