Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उगते सूर्य को डीसी अजय नाथ झा ने दिया अर्घ्य, खुशहाली की कामना की
    जोहार ब्रेकिंग

    उगते सूर्य को डीसी अजय नाथ झा ने दिया अर्घ्य, खुशहाली की कामना की

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : छठ महापर्व के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह बोकारो स्टील सिटी श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आई। सेक्टर–03 स्थित टू टैंक गार्डन छठ घाट पर डीसी अजय नाथ झा ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने जिले की खुशहाली, सुख-समृद्धि, शांति और समरसता की कामना की। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा घाट ‘छठ मइया के जयकारों’ से गूंज उठा। जल में खड़े होकर व्रतधारिणी महिलाओं ने डूबते सूर्य की तरह उगते सूर्य को भी अर्घ्य देकर अपने परिवार और समाज के कल्याण की प्रार्थना की। डीसी अजय नाथ झा ने इस मौके पर कहा कि सूर्य न सिर्फ प्रकाश और ऊर्जा का स्रोत है, बल्कि वह परिश्रम, अनुशासन और निरंतरता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार सूर्य प्रतिदिन बिना थके उगता है, उसी भावना से हमें भी जिले की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहना चाहिए।” डीसी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए छठ पर्व की सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी सराहा। उन्होंने प्रशासन की ओर से घाटों पर की गई सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

    टू टैंक गार्डन घाट पर सुबह से ही व्रतधारिणी महिलाएं अपने परिवारजनों के साथ जुटी थीं। घाट पर आकर्षक सजावट, रोशनी और सफाई व्यवस्था ने माहौल को और अधिक भक्ति से भर दिया। छठ घाट पर नगर निगम, पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं की टीम भी मुस्तैद रही। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से अर्घ्य अर्पण कराने में सहयोग दिया। इस अवसर पर जिले के कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक सद्भाव से ओतप्रोत रहा।

    Also Read : बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, तीन अधिकारी घायल

    DC Ajay Nath Jha offered prayers to the rising sun and wished for prosperity. उगते सूर्य को डीसी अजय नाथ झा ने दिया अर्घ्य खुशहाली की कामना की डीसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पूजा में अर्घ्य देते समय नदी में डूबे एक ही परिवार के तीन लोग, दो के मिले शव
    Next Article गवर्नर गंगवार ने सीएम हेमंत से की मुलाकात, बेटे के आशीर्वाद समारोह में आने का दिया न्यौता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Latest Posts

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.