Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भाजपा द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप से जनमत को प्रभावित करना ख़तरनाक : श्रीनिवास बीवी
    देश

    भाजपा द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप से जनमत को प्रभावित करना ख़तरनाक : श्रीनिवास बीवी

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। जनमत पर नियंत्रण के लिए भारतीय जनता पार्टी और फेसबुक के गठजोड पर भारतीय युवा कांग्रेस ने गहरी चिंता जाहिर की है। इस आशय का खुलासा अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने किया है कि फेसबुक ने अपने व्यावसायिक हितों के कारण भाजपा के एजेंडे पर आधारित नफरती और सांप्रदायिक पोस्ट की जानबूझकर अनदेखी की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘निष्पक्ष चुनाव के लिए जनमत का निष्पक्ष होना जरूरी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस अब फेसबुक जैसी विदेशी कंपनी के साथ मिलकर देश के जनमत और चुनावों को प्रभावित करने का काम कर रही है। जो देश के लिये ख़तरनाक है। फेसबुक द्वारा बीजेपी एमएलए टी राजा सिंह पर रोक न लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। टी राजा सिंह की राजनीति भी भाजपा की तरह ही नफरत हिंसा विभाजन और सांप्रदायिकता पर आधारित है। आंखी दास द्वारा राजा सिंह का समर्थन करना यह दिखाता है कि फेसबुक द्वारा अपने व्यावसायिक लाभ के लिए भाजपा के सांप्रदायिक और नफरती एजेंडे को बढ़ावा दिया है जो कि शर्मनाक है।’

    उज्जवल प्रकाश तिवारी कहा, मोदी सरकार देश में लगातार लोकतंत्र का दमन कर रही है और अपने फायदे के लिए फेसबुक और व्हाट्स एप्प के नियंत्रण से नफरत और सांप्रदायिकता का प्रोपेगेंडा चला रही है। असहमति की आवाज के लिए देश में स्थान सिकुड़ता जा रहा है ऐसे में फेसबुक और व्हाट्स एप पर नियंत्रण करके साम्प्रदायिक और नफरती एजेंडे को बढ़ाना देश के लिए चिंताजनक और शर्मनाक है।’
    गौरतलब है कि वॉल स्ट्रीट जनरल ने फेसबुक के एक इनसाइडर के हवाले से यह खुलासा किया है कि फेसबुक की इंडिया पॉलिसी हेड आंखी दास ने भाजपा के नफरती एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी की आंतरिक कंटेंट रिव्यू प्रोसेस में दखल दिया और तेलंगाना से भाजपा विधायक राजा सिंह को फेसबुक पर बैन नहीं करने दिया। राजा सिंह की पोस्ट सांप्रदायिक थी और मुस्लिम समुदाय से संबंधित थी। श्री निवास ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी और फेसबुक का यह अपवित्र रिश्ता किसी भी लोकतांत्रिक देश की जनता के हित में नहीं हो सकता है। फेसबुक पर पहले भी लोगों के निजी डाटा बेचने का आरोप लगा है।’

    प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा, ‘क्या इसीलिए फेसबुक बीजेपी की ट्रोल आर्मी को सपोर्ट करता है, जो आए दिन भद्दी गलियों और फेक न्यूज के माध्यम से भाजपा के नफरती एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं। क्या फेसबुक को सत्ताधारी पार्टी के रिश्ता रखने वाले को पालिसी हेड बनाना चाहिए? हम मांग करते हैं कि फेसबुक को सत्ताधारी भाजपा के फायदे के लिए अपनी कंपनी में किये जा रहे इस जोड़-तोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक और आपराधिक कार्रवाही करनी चाहिए। हम यह भी मांग करते हैं कि संसदीय समिति को भाजपा और फेसबुक के बीच इस अपवित्र गठजोड़ पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाही करना चाहिए। सत्ताधारी भाजपा को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और देश की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।’

    Bjp Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में बंद कुख्यात सुजीत सिन्हा ने रचा था अखबार मालिक अभय सिंह से 2 करोड़ रंगदारी की साजिश, चार अपराधी गिरफ्तार
    Next Article देवघर: आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के नामजद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, हमले में महिला एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल, थाना प्रभारी का वर्दी फाड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.