Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण फैसले पर दलित संगठनों का विरोध, भारत बंद का आह्वान
    देश

    सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण फैसले पर दलित संगठनों का विरोध, भारत बंद का आह्वान

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देशभर के दलित संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का विरोध किया है जिसमें कहा गया है कि सरकारें एससी-एससी कोटे के आरक्षण में सब कोटा तय कर सकती हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर राज्य सरकारों को लगता है कि एससी और एसटी वर्ग की कोई जाति ज्यादा पिछड़ी है तो फिर उसके लिए सब-कोटा तय करने का उनको अधिकार है। इस मामले में मायावती का विरोध सबसे अधिक मुखर है।
    एसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण का मतलब आरक्षण को समाप्त करके उसे सामान्य वर्ग को देने जैसा होगा। हमारी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है। इससे केंद्र और राज्य सरकारों में मतभेद की स्थिति बनेगी। मायावती के साथ देश के अन्य दलित संगठनों ने आरक्षण कोटे में सब कोटा का विरोध किया है। गौरतलब है कि 7 जजों की संवैधानिक बेंच ने 4-3 के बहुमत से कहा था कि एससी और एसटी में क्रीमी लेयर की भी पहचान होनी चाहिए। इस वर्ग में क्रीमी लेयर के तहत आने वाले लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। अब 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान भी कई दलित संगठनों की ओर से किया गया है। खासतौर पर बसपा प्रमुख मायावती ने भी इसका विरोध किया है।
    उन्होंने कहा कि इस तरह-तरह आरक्षण को ही खत्म करने की साजिश हो रही है। सब-कोटा पर मायावती ने कहा कि इससे सरकारें अपने मन से किसी भी जाति को कोटा दे सकेंगी और अपने राजनीतिक हितों को साधा जा सकेगा। ऐसा फैसला ठीक नहीं है। यही नहीं उन्होंने क्रीमीलेयर पर भी सुप्रीम कोर्ट की राय का विरोध किया। सीजेआई जस्टिस चंद्रचूढ़ की अगुआई में 7 जजों की संवैधानिक पीठ ने 1 अगस्त को 6-1 के बहुमत से एक फैसला दिया था कि राज्यों में नौकरियों में SC/ST आरक्षण कोटा में उप वर्गीकरण किया जा सकता है। यानी कि अनुसूचित जाति/जनजाति के भीतर में जो अधिक कमजोर हैं, उनके लिए आरक्षण के भीतर आरक्षण दिया जा सकता है। यह एक तरह से आरक्षण का वर्गीकरण है और OBC आरक्षण में जो क्रीमीलेयर की व्यवस्था है, उसी तरह की व्यवस्था SC/ST के आरक्षण के भीतर लागू करने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने दिया है। दिलचस्प है कि इस फैसले के पक्ष में जिन 6 जजों ने निर्णय दिया है। उनमें से एक जस्टिस बीआर गवई खुद दलित समुदाय से आने वाले हैं।
    SC/ST आरक्षण आरक्षण क्रीमी लेयर जस्टिस बीआर गवई दलित संगठनों बसपा भारत बंद मायावती सब-कोटा संवैधानिक बेंच सीजेआई चंद्रचूढ़ सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में दो हत्याएं: एक पर हमला, दूसरी धारदार हथियार से हत्या
    Next Article बीजेपी ने मईया सम्मान योजना पर लगाया वसूली का आरोप, सीता सोरेन ने भी उठाए सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.