मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने नो इंट्री के सीक्वल में अनिल कपूर के बिना काम करने से इंकार कर दिया है।
बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म नो इंट्री का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। सलमान इन दिनों फिल्म दबंग 3 में काम कर रहे हैं। सलमान का शेड़्यूल काफी व्यस्त है और उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। सलमान की फिल्म दबंग 3 का हाल ही में फर्स्ट लुक जारी हुआ था। इस फिल्म के अलावा सलमान जैकलीन फर्नांडिस के साथ किक 2 की भी तैयारी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दबंग 3 के अलावा सलमान नो एंट्री के सीक्वल की भी तैयारी कर रहे हैं। सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग करने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि सलमान खान और अनिल कपूर के पास सेम डेट्स नहीं हैं और सलमान ,अनिल के बिना शूट नहीं करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी अगली ईद रिलीज किक 2 पर काम करना शुरू कर दिया है। जैसे ही सलमान और अनिल कपूर के पास सेम डेट्स होंगी, नो एंट्री के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो सकेगी।
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleइंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी के 25 मिलियन फॉलोअर्स
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

