Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों की वेबसाइट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एक साथ 9 कॉलेजों की वेबसाइट ठप हो गईं, जिससे छात्रों और कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें से 2 कॉलेजों की वेबसाइट हैक होने के बाद वहां पढ़ाई से जुड़ी जानकारी की जगह गेम दिखाई देने लगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह साइबर हमले का मामला माना जा रहा है।


