Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»ससुराल आया था देवघर का साइबर अपराधी, चढ़ा पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    ससुराल आया था देवघर का साइबर अपराधी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : देवघर जिला के खागा का रहने वाला तबरेज खान जामताड़ा चिरूणबांध स्थित अपने ससुराल घूमने आया था, जहां छापेमारी में जामताड़ा साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शुक्रवार को जामताड़ा साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में इस बाबत खुलासा करते हुए साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने पत्रकारों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी को विभिन्न गांव में साइबर अपराधियों के सक्रियता को लेकर गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. इसी आधार पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाकर विभिन्न गांव में छापामारी की गई जिसमें तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए. साइबर इंस्पेक्टर जयंत तिर्की सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के शेखपुरा और अमराटांड़ गांव में छापामारी किया. इस छापामारी में मानिकपुरा गांव से मुकेश मंडल को, अमराटांड़ गांव से इश्तियाक अंसारी और तबरेज खान को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन सभी गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर इन्हे जेल भेज दिया गया है.

    साइबर डीएसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से आठ एंड्राइड मोबाइल फोन, 10 फर्जी सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड और दो बाइक जप्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बिजली बिल जमा नहीं करने वालों को बिजली काटने की धमकी देकर और खुद को बिजली विभाग का अफसर बात कर लोगों से ठगी किया करते थे. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड बंद होने की जानकारी देकर और उन्हें चालू करवाने का प्रलोभन देकर विभिन्न शेयरिंग एप के जरिए उनका बैंक डिटेल प्राप्त कर ठगी किया करते थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का कार्य क्षेत्र मुख्यतः बिहार और असम पाया गया है. पुलिस इन के आगे पीछे की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. साइबर डीएसपी ने बताया कि बिहार और असम पुलिस से भी संपर्क कर इनका पूरा ब्योरा भेजा गया है ताकि उनके बाबत विस्तार से जानकारी प्राप्त हो सके. गिरफ्तार अपराधियों में मुकेश मंडल के खिलाफ 2021 में जामताड़ा साइबर थाना में पूर्व से ही मामला दर्ज है. इस छापामारी दल में हवलदार पंकज यादव, आरक्षी अभय कुमार मिश्रा, विष्णु माझी, सुनील हांसदा, रविंद्र ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी सम्मिलित थे.

    इसे भी पढ़ें: होली से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया जांच अभियान

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया जांच अभियान
    Next Article भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस तैयार : एसपी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी

    August 1, 2025
    झारखंड

    लव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी

    August 1, 2025
    झारखंड

    सावन में बेलपत्र की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बस से भारी मात्रा में पत्ते जब्त

    August 1, 2025
    Latest Posts

    जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

    August 1, 2025

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025

    GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी

    August 1, 2025

    लव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी

    August 1, 2025

    सावन में बेलपत्र की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बस से भारी मात्रा में पत्ते जब्त

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.