Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»CWC2023 : श्रीलंका ने पाक को दिया जोर का झटका, डिफेंडिंग चैंपियन को बाहर होने का खतरा
    खेल-सिनेमा

    CWC2023 : श्रीलंका ने पाक को दिया जोर का झटका, डिफेंडिंग चैंपियन को बाहर होने का खतरा

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैड को 8 विकेट से बुरी तरह हराकर वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल कर दिया है. इस जीत के बाद एक ओर जहां श्रीलंकाई टीम को वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में दो स्थान का फायदा हुआ है. श्रीलंका के खाते में चार अंक हो गए हैं और श्रीलंका सातवें से पांचवें पायदान पर पहुंच गई है. वहीं, श्रीलंका की इस जीत से पाकिस्तान को जोर का झटका लगा है. कई दिनों से 5वें नंबर पर काबिज पाकिस्तान टीम अब छठे स्थान पर खिसक कर पहुंच गई है. हालांकि अंक को लेकर श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों बराबरी पर हैं. लेकिन, रन रेट के मामले में श्रीलंका ने बाजी मार ली है.

    इसे भी पढ़ें : पैसे के बदले सवाल मामले में बवाल, महुआ पर नरमी बरतने की सलाह पर निशिकांत का ऐतराज

    तो सेमीफाइनल से बाहर हो जाएंगी ये तीन टीम

    इतना ही नहीं, श्रीलंका की इंग्लैंड पर प्रचंड जीत से अफगानिस्तान, बांग्लादेश और इंग्लैंड को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है. अफगानिस्तान 7वें, बांग्लादेश 8वें और इंग्लैंड की टीम 9वें नंबर पर खिसक कर पहुंच गई हैं. हालात ऐसे हैं कि बांग्लादेश और इंग्लैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की कगार पर आ गए हैं. दोनों के सिर्फ दो-दो अंक हैं. वहीं, नीदरलैंड अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है. वहीं, मेजबान भारत 10 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है. भारत ने अपने सभी पांच मैच जीते हैं. साउथ अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर हैं. दोनों के आठ-आठ पॉइंट्स हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. बता दें कि सभी 10 टीमें अब तक पांच-पांच मैच खेल चुकी हैं.

    इसे भी पढ़ें : बिग बॉस-17: अंकिता-विक्की में झगड़ा, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, नेटिजन्स ने किया ट्रोल

    26वें ओवर में ही श्रीलंका ने इंग्लैंड से जीत लिया मैच

    इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका मैच की बात करें तो जोस बटलर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. हालांकि, इंग्लैंड के बल्लेबाज उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. इंग्लैंड की पारी 33.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई. बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. जॉनी बेयरस्टो ने 30 और डेविड मलान ने 28 रन जोड़े. वहीं, श्रीलंका ने 25.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर विजयी परचम लहराया. ओपनर पथुम निसांका ने 83 गेंदों में नाबाद 77 रन जुटाए. सदीरा समरविक्रमा 54 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 137 रन की अटूट साझेदारी हुई.

    इसे भी पढ़ें : बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा पर पथराव, भिड़े दो गुट, 6 जख्मी, 10 हिरासत में

    Bangladesh Bengaluru England and Netherlands in danger of being out of the semi-finals ICC World Cup 2023 ICC World Cup 2023 in India Johar Live Pakistan's loss in the World Cup points table Sri Lanka and England match Sri Lanka defeated England by 8 wickets आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 इंग्लैंड व नीदरलैंड को सेमीफाइन से बाहर होने का खतरा जोहार लाइव बांग्लादेश बेंगलुरु भारत में आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में पाक को नुकसान श्रीलंका ने 8 विकेट से इंग्लैंड को हराया श्रीलंका व इंग्लैड मैच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिग बॉस-17: अंकिता-विक्की में झगड़ा, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, नेटिजन्स ने किया ट्रोल
    Next Article चुनावी राज्यों में BJP की ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर EC ने लगाई रोक

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    Latest Posts

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.