Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»CWC2023 : भारत का बांग्लादेश से सामना आज, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये बदलाव
    खेल-सिनेमा

    CWC2023 : भारत का बांग्लादेश से सामना आज, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये बदलाव

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पुणे : वर्ल्ड कप 2023 में आज 19 अक्टूबर को भारत व बांग्लादेश के बीच मुकाबला होना है. टूर्नामेंट का यह 17वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. एक ओर जहां भारतीय टीम शुरुआती तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी यह लय जारी रखते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं, दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 में दो उलटफेर हो चुके हैं और भारत के खिलाफ पिछले चार मैचों में बांग्लादेश के रिकॉर्ड को देखते हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम कोई जोखिम लेना नहीं चाहेगी. बता दें कि बांग्लादेश पिछले चार वनडे में से तीन में भारत को हरा चुका है. इसमें हालिया मैच एशिया कप का है, जहां उसने भारतीय टीम को छह रन से हराया था. बांग्लादेश की टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती रोहित शर्मा से निपटने की होगी. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2015 (मेलबर्न) विश्व कप मैच में 137 और 2019 (बर्मिघम) विश्व कप में 104 रन की पारियां खेली हैं.

    बांग्लादेश के कप्तान शाकिब के खेलने पर संशय

    बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खेलने पर संशय है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वह चोटिल हो गए थे और पूरी तरह फिट नहीं है. बांग्लादेश ने विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन बेहतर टीमों के खिलाफ दो हार ने बांग्लादेश को कुछ हद तक हताश किया है. लगातार तीसरी हार के बाद टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी कठिन हो जाएगा. लिटन दास और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक अर्द्धशतक लगाए हैं, लेकिन युवा बल्लेबाज नजमुल हसन शंटो और तौहीद हृदय उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं.

    जानें किसमें है कितना दम

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव.

    बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हसन शंटो, तौहीद हृदय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तास्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब.

    ICC World Cup 2023 ICC World Cup 2023 in India India and Bangladesh will clash in Pune India will face Bangladesh in World Cup 2023 Johar Live World Cup match updates आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 जोहार लाइव पुणे में भारत बांग्लादेश की होगी भिड़ंत भारत में आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप 2023 में भारत बांग्लादेश का सामना वर्ल्ड कप मैच अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में आखिर कब लगेगा सुसाइड पर विराम, अब हॉस्टल की बालकनी से कूदकर एमबीबीएस छात्रा ने गंवाई जान 
    Next Article हाथियों के झुंड ने मचाया तांडव, गांव वाले परेशान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    आदिवासी

    झारखंड के सौरभ मुंडा की फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.