Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी में लगेगी सीटी स्कैन मशीन, स्वास्थ्य विभाग को भेजा प्रस्ताव
    झारखंड

    सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी में लगेगी सीटी स्कैन मशीन, स्वास्थ्य विभाग को भेजा प्रस्ताव

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल सदर सुपरस्पेशियलिटी अब कई मामलों में प्राइवेट हॉस्पिटलों को पीछे छोड़ चुका है. एक के बाद एक हाईटेक सुविधाएं शुरू होने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अब हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन की भी सुविधा मिलेगी. सीटी स्कैन मशीन लगाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है. जिसपर सहमति मिलते ही मशीन का इस्टॉलेशन हॉस्पिटल में होगा. इसके बाद मरीजों को सरकारी रेट पर जांच की जा सकेगी. बता दें कि हॉस्पिटल के नए भवन की शुरुआत 4 अगस्त 2017 में 200 बेड के साथ हुई थी. अब हॉस्पिटल का नया भवन पूरी तरह से संचालित हो रहा है.

    500 से अधिक बेड है इनडोर में

    नए भवन में 500 से अधिक बेड की सुविधा है. इसके अलावा आईसीयू, सीसीयू, एचडीयू, चाइल्ड केयर, मैटरनिटी के अलावा जेरियाट्रिक वार्ड जैसी सुविधाएं भी सदर में उपलब्ध है. कोविड के आने के बाद हॉस्पिटल में कई बदलाव देखने को मिले. आज ओपीडी से लेकर इनडोर में स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है. कंसल्टेंट डॉक्टर मरीजों को कैंसर, नेफ्रोलॉजी, हार्ट के अलावा अन्य बीमारियों को लेकर सलाह दे रहे है. इतना ही नहीं सदर में मरीजों को इलाज भी मिल रहा है.

    सरकार को भेजा है प्रस्ताव

    सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार की माने तो हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, पैथोलॉजी के सभी जांच हो रहे है. इसके अलावा कई अन्य सेवाएं भी हॉस्पिटल में शुरू हुई है. सीटी स्कैन के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. जिसमें सरकार अगर मशीन खरीदने के अनुमति देती है तो खरीदारी के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी. कोई एजेंसी पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन आदि की सेवाएं देना चाहता है तो हम उसके लिए जगह उपलब्ध कराएंगे. अब देखना यह होगा कि विभाग दोनों में किस तरह से मरीजों को सुविधा देने पर सहमति प्रदान करता है.

    हेल्थमैप ने भी इंटरेस्ट दिखाया

    रिम्स में मरीजों का रेडियोलॉजी टेस्ट करने वाली एजेंसी हेल्थ मैप ने भी सदर हॉस्पिटल में सेवा देने को लेकर प्रस्ताव दिया है. यह एजेंसी रिम्स में लंबे समय से मरीजों के रेडियोलॉजी टेस्ट कर रही है. जब रिम्स की अपनी सीटी स्कैन और एमआरआई ठप थी तब भी एजेंसी ने मरीजों की सरकारी दर पर जांच की. बता दें की पीपीपी मोड पर हेल्थमैप एजेंसी मरीजों को सर्विस दे रही है. अब सदर में भी पीपीपी मोड पर मरीजों की जांच करने में इंटरेस्ट दिखाया है.

    इसे भी पढ़ें: शिवम बस लूटकांड मामले का हुआ खुलासा, चार गिरफ़्तार, 10 लाख कैश बरामद  

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Sadar Hospital Superspeciality Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजैन मुनी श्री प्रमाण सागर जी महाराज का भव्य स्वागत
    Next Article आप की आतिशी ने लगाया आरोप, सरकार को गिराने के लिए बीजेपी ने 7 MLA को दिया 25 करोड़ का ऑफर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.