Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड पहुंचे CRPF के महानिदेशक डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने की नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा
    झारखंड

    झारखंड पहुंचे CRPF के महानिदेशक डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने की नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची: डॉ सुजॉय लाल थाउसेन, महानिदेशक CRPF 7 नवंबर को झारखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा, कोल्हान जंगली क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की. वहीं जमशेदपुर स्थित 106 बटा आरएएफ कैम्प का निरीक्षण व परिचालनिक तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर के विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद नव निर्माण कार्यो की समीक्षा की.

    माओवादी अपने अंतिम पड़ाव में

    महानिदेशक के द्वारा रांची स्थित झारखण्ड सेक्टर CRPF के मुख्यालय में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल व स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य के वर्तमान् नक्सल परिदृश्य पर चर्चा की गयी. सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के विषय में जानकारी लेते हुये अग्रिम रणनीति पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये. उन्होंने झारखण्ड में माओवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों पर संतोष जताते हुये कहा कि झारखण्ड में माओवादी अपने अंतिम पड़ाव में है तथा कुछ सीमित क्षेत्रों में ही गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे पा रहे है. शीघ्र ही उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगा लिया जाएगा तथा माओवाद के विरूद्ध निर्णायक जीत हासिल की जायेगी. महानिदेशक ने अभियानो में शामिल जवानों व अधिकारियों की बहादुरी के साथ उनके शौर्य की प्रशंसा की.

    आरएएफ कैम्प का निरीक्षण

    महानिदेशक ने 8.11.2023 को आरएएफ कैम्प का निरीक्षण किया. ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर में जवानों के लिए बनाये गये नव निर्मित ‘मेन्स क्लब’ का उद्घाटन किया तथा CRPF एवं केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर के निर्माण कार्यों की समीक्षा की व अहम दिशा-निर्देश दिये. वे जवानों से ‘सैनिक सम्मेलन के दौरान रूबरू हुए तथा ‘बड़ा खाना’ में भी शामिल हुये. इस दौरान देश के प्रति जवानों के त्याग व समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य और उन्हे व उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी.

    ये रहे मौजूद

    संजय आनन्द लाठकर अपर पुलिस महानिदेशक, अमोल वी होमकर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान),  राकेश अग्रवाल, महानिरीक्षक झारखण्ड सेक्टर CRPF, सुमन कुमार तिग्गा पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड सेक्टर, शील निधी झा पुलिस उप महानिरीक्षक झारखण्ड सेक्टर, सतीश कुमार लिन्डा, पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड सेक्टर, संजय कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर, डा निशीथ कुमार कमाण्डेन्ट 106 आरएएफ जमशेदपुर.
    crpf अभियान कोल्हान जंगल झारखंड झारखण्ड डॉ सुजॉय लाल थाउसेन दो दिवसीय दौरा नक्सल विरोधी पश्चिम सिंहभूम) महानिदेशक रांची राज्य समीक्षा सारंडा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो: उत्पाद विभाग ने बरामद किया फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ब्लैक हॉर्स व्हिस्की
    Next Article पलामू: पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.