Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेल से छूटते ही अपराधियों पर होगी निगरानी, आईजी भास्कर ने रामगढ़ में दिये सख्त निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    जेल से छूटते ही अपराधियों पर होगी निगरानी, आईजी भास्कर ने रामगढ़ में दिये सख्त निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में बढ़ती फायरिंग, आगजनी और रंगदारी की घटनाओं को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। मंगलवार को बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर ने रामगढ़ एसपी कार्यालय में जिले के सभी बड़े अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इसमें रामगढ़ एसपी अजय कुमार, पतरातू के एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी और सभी थाना-ओपी प्रभारी शामिल हुए। बैठक में साफ कहा गया कि अब अपराधियों को किसी भी सूरत में ढील नहीं मिलेगी।

    विदेश में बैठकर गिरोह चलाने वालों पर नजर

    पुलिस को इनपुट मिला है कि कुछ गिरोह सरगना देश से बाहर रहकर यहां नेटवर्क चला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी करने को कहा गया है। मतलब साफ है, चाहे जहां छिपे हों, अब पुलिस उनकी तलाश में कानूनी रास्ता अपनाएगी।

    जेल से छूटते ही शुरू होगी निगरानी

    अब जो भी अपराधी जेल से छूटेगा या जमानत पर बाहर आएगा, उसकी रोजाना मॉनिटरिंग होगी। ई-प्रिजन सिस्टम से हर दिन लिस्ट निकाली जाएगी और थाना स्तर पर उसका सत्यापन किया जाएगा। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखी तो तुरंत कार्रवाई होगी।

    गिरोह के हर सदस्य पर बनेगा डोजियर

    पुलिस ने तय किया है कि संगठित गिरोह से जुड़े हर आरोपी पर डोजियर तैयार होगा। उन पर सर्विलांस बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ी तो सीसीए जैसी निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। मासिक अपराध बैठक में हर थाना प्रभारी को बताना होगा कि अपने इलाके में गिरोहों पर क्या कार्रवाई की गई।

    दागियों का घर-घर सत्यापन

    जिले में विशेष अभियान चलाकर पुराने अपराधियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। वे अभी क्या कर रहे हैं, कहां रह रहे हैं, किसके संपर्क में हैं, इसकी पूरी जानकारी अपडेट की जाएगी। अगर कोई अपराधी दूसरे जिले का है तो वहां के एसपी को लिखकर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

    व्यवसायियों को मिलेगी सीधी सुरक्षा लाइन

    अक्सर ठेकेदारों और कारोबारियों को धमकी भरे कॉल आने की शिकायत मिलती है। इसे गंभीरता से लेते हुए हर जिले में डीएसपी स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया जाएगा। ये अधिकारी निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों, बड़े व्यवसायियों और संचालकों का पूरा डेटा रखेंगे। हर एक-दो दिन पर उनसे संपर्क कर पूछेंगे कि कोई धमकी तो नहीं मिली। अगर कॉल या मैसेज आया तो तुरंत जांच और कार्रवाई होगी।

    एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर सख्ती

    जिले में आने-जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर ट्राइगोनल स्लाइडिंग बैरियर लगाए जाएंगे। वहां नियमित वाहन चेकिंग होगी और हर एंट्री को रक्षक ऐप में दर्ज करना अनिवार्य रहेगा। एसडीपीओ स्तर के अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे।

    जुआ और अड्डेबाजी पर विशेष छापेमारी

    शराब पीकर अड्डेबाजी करने वाले स्थानों और जुआ के अड्डों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का साफ कहना है कि ऐसे ठिकानों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    बैठक के अंत में साफ संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। संगठित अपराध, रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। आने वाले दिनों में जिले में पुलिस की सख्ती साफ नजर आ सकती है।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट से फ्री हैंड मिलते ही CBI का एक्शन तेज, झारखंड खनन केस में अफसरों पर कसा शिकंजा

    Criminals will be monitored as soon as they are released from jail IG Bhaskar issued strict instructions in Ramgarh. आईजी भास्कर ने रामगढ़ में दिये सख्त निर्देश जेल से छूटते ही अपराधियों पर होगी निगरानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCNT एक्ट पर मरांडी का वार, बोले- राजधानी में आदिवासी जमीन पर खुला कब्जा
    Next Article प्यार, धर्म और साजिश का संग्राम, ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर चर्चा में

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.