Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पूर्व DEO को बंधक बना लाखों की संपत्ति ले उड़े अपराधी
    क्राइम

    पूर्व DEO को बंधक बना लाखों की संपत्ति ले उड़े अपराधी

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नवादा : नवादा जिला में सोमवार तड़के अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश प्रसाद के घर में घुसकर अपराधियों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना रजौली नगर परिषद क्षेत्र के गोपाल नगर मोहल्ले की है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पूर्व शिक्षा पदाधिकारी और उनके परिजनों को सोते समय घर में ही बंधक बना लिया. दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया ताकि कोई बाहर न निकल सके. चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और कीमती सामान व नगदी लेकर फरार हो गए.

    अवधेश प्रसाद ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर से बंद था. शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला. घटना के दौरान चोरों ने उनके छोटे भाई अरविंद कुमार, जो कि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं, के घर में भी चोरी का प्रयास किया. हालांकि वहां से कोई सामान नहीं ले जाया गया.

    सूचना मिलते ही रजौली थानाप्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पांच संदिग्धों की पहचान हुई है, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

    Also Read : UP का स्टूडेंट पटना में ट्रेन के आगे कूद दे दी जान, नोट में लिखा… देखें क्या

    Also Read : हरियाली की ओर कदम बढ़ाता पटना… जानें कैसे

    Also Read : झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी विवेक समेत 9 नक्सली ढेर, देखें जंगल में मुठभेड़ का EXCLUSIVE VIDEO

    # Bihar Crime Awadhesh Prasad Bihar cash theft crime Crime news Education Officer Gopal Nagar home invasion hostage situation Nawada Nawada news police investigation Rajouli theft valuables stolen अपराध अपराध समाचार अवधेश प्रसाद कीमती सामान गोपाल नगर घर में घुसपैठ चोरी नगदी चोरी नवादा नवादा न्यूज़ पुलिस जांच बंधक बनाना बिहार बिहार क्राइम रजौली शिक्षा पदाधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो एनका’उंटर : मारे गए नक्सलियों में तीन की हुई शिनाख्त… जानें
    Next Article ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौ’त, चार घायल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.