रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है. शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे बाइक सवार अपराधी ने फायरिंग की. घटना के बाद से चौक पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग इधर उधर भागने लगे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. इधर, फायरिंग की घटना के बाद पूरे जिले में वाहनों की चेकिंग लगायी गयी है.
अरगोड़ा चौक पर हवाई फायरिंग कर भागे अपराधी, पुलिस जुटी जांच में

