Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कुजू में अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे कोयला व्यवसायी, दहशत का माहौल   
    क्राइम

    कुजू में अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे कोयला व्यवसायी, दहशत का माहौल   

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : कोयलांचल क्षेत्र के कुजू कोयला मंडी ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी. जिसके कारण कोयला व्यवसायियों में दहशत का माहौल बन गया है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कुजू ओपी प्रभारी विनय कुमार ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया. बताया जाता है कि कोयला व्यवसायी कल्याण पांडेय के कार्यालय में बाइक सवार दो अपराधियों ने लगातार तीन फायरिंग कर दिया. जिससे एक गोली कार्यालय के बाहर दीवार में जा लगी. जबकि दो इधर-उधर निकल गयी. इस संबंध में कोयला व्यवसायी कल्याण पांडेय ने बताया कि पूर्व में अनजान नंबर से कई बार धमकी भरा फोन आ चुका था. आज शाम को कोयला का ई-ऑक्शन को लेकर अपने कार्यालय में अपने पार्टनर राजेश्वर प्रसाद के साथ बैठे हुए थे. इसी क्रम में सड़क के पास पूर्व से खड़े ट्रक के पीछे से अचानक फायरिंग हुआ. जिससे हम दोनों बचने के लिए गिरते-परते अपने अंदर वाले कार्यालय चले गए. उन्होंने बताया कि फायरिंग करने वाला युवक करीब 5 फीट 2 इंच का था. जिसके गले में सफेद रंग का मॉफलर था. इधर प्रत्यक्षदर्शी युवकों ने बताया कि फायरिंग करने के बाद पीछे से एक स्पेलेंडर बाइक आया. उस पर फायरिंग करने वाला अपराधी बैठकर जाने लगा. पीछा करने पर पीछे बैठा अपराधी बंदूक तानते हुए लोहागेट फोरलेन की ओर फरार हो गये. घटना के बाद कोयला मंडी में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं अन्य कोयला व्यवसायियों में भी दहशत का माहौल व्याप्त है.

    कुजू कोयला मंडी में गोली चलने की पहली घटना

    ट्रांसपोर्ट नगर कुजू के स्थापना के बाद कोयला व्यवसायियों पर गोली चलाने की पहली घटना है. जिसको लेकर ट्रांसपोर्ट नगर से कोयला व्यवसायी से जुड़े लोग दहशत में है. ट्रांसपोर्टरों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के स्थापित होने के बाद करीब 60 साल बाद अपराधियों द्वारा कोयला व्यवसायी पर गोली चलाकर दहशत फैलाने का अपराधियों ने काम किया. इधर कोयला व्यवसायियों ने भी पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटना को रोकने के लिए मांग किया. उनका कहना है कुजू कोयला मंडी एक शांत व्यवसायी स्थल है, जिसे अपराधी अशांत बनाने में लगे है.

    आज की खबर करंट न्यूज कूजजु जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपस में भिड़े गोमिया विधायक लंबोदर महतो व पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, जमकर हुई धक्का-मुक्की
    Next Article देश की हर चुनौतियों का सामना के लिए तैयार रहे युवा मोर्चा: नागेंद्र त्रिपाठी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    Latest Posts

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.