Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में नहीं थम रही महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं, कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नहीं थम रही महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं, कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। एक तरफ झारखंड में आधी आबादी को हक दिलाने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ राज्य के कई जिलों में इनकी इज्जत तार-तार करने की घटनाएं मन को झकझोर रही हैं। गढ़वा और बोकारो में जहां एक युवती और दूसरी नाबालिग के साथ दरिंदगी की घटना घटी तो वही रामगढ़ जिले के रामपुर गांव से मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।

    झारखंड के गढ़वा जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना विचलित कर देगी। मामले पर शिकायत करते हुए नाबालिग ने बताया कि शनिवार 5 सितंबर की शाम वह खेत में घास लाने गई थी तभी उस दौरान रितेश सिंह अपने दोस्त सहयोगी के साथ उसे पकड़ कर जंगल में ले गया और फिर उसकी इज्जत तार-तार कर दी गई।

    हालांकि, मामले में दो नाबालिग सहयोगियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। वहीं, दूसरा मामला बोकारो जिले का है। जब 2 सितंबर को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई बावजूद इसके युवती न्याय की आस लिए लगातार थाने का चक्कर काटने को मजबूर है।

    यह विडंबना ही है कि देर रात तक घटना के बाद युवती लोगों से सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। दरअसल बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 में झोपड़ी की रहने वाली युवती जब 2 सितंबर को काम कर शाम होने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी तभी दो बाइक पर सवार चार युवकों ने युवती को पकड़ लिया और सुनसान इलाके में जाकर अपनी हवस बुझा ली और फिर इस युवती को वहीं छोड़ सभी फरार हो गए।

    मामले पर बोकारो के एसपी ने जानकारी दी है कि घटना को लेकर तहकीकात चल रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। इधर, दो दुष्कर्म की घटना के बाद तीसरा मामला जिला मुख्यालय से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले के ओरांबो गांव में मानव तस्करी की कोशिश से जुड़ा है।

    यहां 54 युवक-युवतियों को गोवा ले जाने की कोशिश का खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि रांची के अगड़ा, सिल्ली और गोला के बरलंगा से 34 महिला और 18 पुरुष को रखा गया था. यहां से सभी को गोवा काम करने के लिए ले जाया जा रहा था पर, स्थानीय ग्रामीणों को मानव तस्करी (का शक हुआ और फिर जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 54 लोगों को देर रात थाने लाकर पूछताछ की गई।

    बहरहाल, झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही ऐसी घटनाएं यकीनन मन को विचलित कर रही हैं तो वहीं, दूसरी तरफ यह झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि ऐसी घटनाएं यकीनन पुलिस को कटघरे पर खड़ी करती हैं। अब देखना होगा कि तमाम मामलों पर दोषियों को सजा कब तक मिलती है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के चावल का स्वाद चखेंगे बांग्लादेशी, किसानों के चेहरों पर आई खुशी
    Next Article 9 सितंबर का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.