Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में अपराधी बेखौफ : माही रेस्टोरेंट के मालिक की गोली मारकर हत्या
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में अपराधी बेखौफ : माही रेस्टोरेंट के मालिक की गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : जिला में अपराधी बेखौफ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद भी पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। अपराधियों ने माही रेस्टोरेंट के संचालक रोशन साव ( 40 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने उन पर एक के बाद एक चार गोलियों चालाई। झारखंड में अपराध को लेकर पुलिस प्रशासन भले ही सख्ती दिखा रहा हो लेकिन राज्य में अपराध पर नियंत्रण अब भी नहीं है। राज्य में एक के बाद एक हो रही हत्या, गोलीबारी कानून व्यवस्था पर अब भी सवाल खड़े कर रही है।

    रोशन साव को अपराधियों ने खेत में दौड़ाकर मारी गोली

    रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके के बासल थाना क्षेत्र में यह घटना घटी। रसदा गांव निवासी रोशन साव पर अपराधियों ने चार गोलियां चलायी। एक गोली सीधे उनकी छाती में लगी जबकि तीन गोलियां उनके सिर पर मारी गयी है। पहली गोली के बाद रोशन भागने लगे अपराधियों ने खेत में दौड़ाकर उन्हें गोली मारी है। गोली लगने के कारण करीब सौ मीटर भागने के बाद रोशन गिर गये। इसके बाद भी अपराधियों ने गोलीबारी जारी रखी। बासल थाना क्षेत्र के लबगा चौक के समीप फोरलेन के किनारे स्थित माही रेस्टोरेंट के संचालक रोशन साव की हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी है।

    बैखोफ अपराधियों ने कर्मचारियों से की गाली गलौच

    अपराधी कितने बेखौफ थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोली मारने के बाद अपराधी रेस्त्रां पहुंचे और और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से गाली गलौच की। इसके बाद अपराधी आऱाम से अपने साथियों के साथ बाइक से पतरातू लेक रिसॉर्ट की तरफ निकल गये।

    गमछा ने अपराधियों ने ढक था चेहरा

    स्थानीय लोग रोशन को सदर अस्पताल रामगढ़ ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अपराधी तीन की संख्या में थे, जो बाइक से आये थे। बाइक रेस्टोरेंट से थोड़ी दूरी पर ही सड़क पर ही खड़ी कर दी थी। एक अपराधी रोशन को गोली मारने उतरा था। घटना को अंजाम देते वक्त अपराधी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था।

    criminal criminal fearless in Ramgarh jharkhand Mahi restaurant owner Mahi restaurant owner roshan Ramgarh shot dead माही रेस्टोरेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा : बांसजोर में जंगली हाथी ने लड़की को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
    Next Article सावन की 5वीं सोमवारी : देवघर में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालु कर रहे हैं बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक, भगवा रंग से पटा परिसर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.