Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में तस्करी नेटवर्क पर प्रहार, लकड़ी और 282 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में तस्करी नेटवर्क पर प्रहार, लकड़ी और 282 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त किया गया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ संदीप सुमन ने रविवार को मीडिया को बताया कि पहली कार्रवाई प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सहरिया चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि मनातू की ओर से बिहार के रास्ते लकड़ी की तस्करी हो रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नीले ट्रैक्टर को रोका। जांच में ट्रॉली से 24 पीस लकड़ी के बोटे बरामद हुए। हालांकि, चालक पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और लकड़ी को जब्त कर लिया। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक राम विजय यादव और अज्ञात चालक के खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 42/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बेलवादहर गांव के पास एक मालवाहक ऑटो को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान धान की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 282 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। यह खेप कुंदा से बिहार ले जाई जा रही थी। मौके से ऑटो चालक अजय कुमार साव (27) को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ प्रतापपुर थाना कांड संख्या 43/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है।

    Also Read : राज्य के सभी अस्पतालों का होगा ऑडिट, सीएम हेमंत ने जिलों के डीसी को दिये आदेश

    Crackdown on Smuggling Network in Chatra: Smuggler Arrested with Timber and 282 kg of Doda चतरा में तस्करी नेटवर्क पर प्रहार लकड़ी और 282 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के सभी अस्पतालों का होगा ऑडिट, सीएम हेमंत ने जिलों के डीसी को दिये आदेश
    Next Article रांची के मैरेज पैलेस में शादी के दौरान 30 लाख चोरी, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंड का आरोप: केंद्र ने रोकी छात्रवृत्ति, केंद्र बोला- डेटा ही नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.