Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»7 सूत्री मांगों को लेकर सीपीएम ने दिया धरना, महंगाई से जनता त्रस्त
    झारखंड

    7 सूत्री मांगों को लेकर सीपीएम ने दिया धरना, महंगाई से जनता त्रस्त

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: महंगाई पर रोक लगाने, जिले के पत्थर बीड़ी और एमजीआर रैक लोडिंग से जुड़े मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी के साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ देने सहित 7 सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीआईएम की ओर से साहिबगंज समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरने का नेतृत्व पार्टी के श्याम सुंदर पोद्दार ने किया. धरने के बाद एक शिष्ट मंडल डीसी की अनुपस्थिति में 7 सूत्री मांग पत्र जिले के जिला आपूर्ति पदाधिकारी झून्नु मिश्रा को सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर रोक लगाने, गोदामों में वस्तुओं का अधिक से अधिक स्टॉक कर बाजार में संकट पैदा करने वाले व्यापारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई, जिले के पत्थर उद्योग, बीड़ी उद्योग एवं एमजीआर रैंक लोडिंग से जुड़े मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने की मांग की गई. सामाजिक सुरक्षा योजना की गारंटी देने, किसानों का कर्ज माफ करने, सुखाड़ और बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति राशि देने, गरीब किसानों को निशुल्क रूप से बीज, खाद और कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराने की भी मांग रखी. जिले में गंगा नदी से होने वाले बाढ़ के कटाव को रोकने की व्यवस्था करने, जॉब कार्ड की जांच कर फर्जी निरस्त करने, सही लोगों को जॉब कार्ड निर्गत करने तथा दियारा लैंड का सर्वे कराने की मांग की गई. पार्टी के श्याम सुंदर पोद्दार ने बताया कि महंगाई बढ़ रही है उससे आम जनता काफी त्रस्त है. जिले में पत्थर उद्योग के साथ-साथ कई उद्योग धंधे एक साथ बंद हो जाने से बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई है. रोजगार की तलाश में पलायन उनकी विवशता बन गई है. इन सब मुद्दों को लेकर सीपीआई एम की ओर से 21 से 28 अगस्त तक राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में धरना प्रदर्शन पार्टी की ओर से किया गया.

    जनता त्रस्त धरना महंगाई समाहरणालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहर की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश
    Next Article जमीन देने वाले विस्थापितों ने बोकारो स्टील प्लांट का गेट किया जाम, 2 को घरेंगे डीसी आवास

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.