Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में लगेगी देश की पहली ई-स्टांप वेंडिंग मशीन, रजिस्ट्री कराना होगा आसान, जानें सरकार का प्लान
    बिहार

    पटना में लगेगी देश की पहली ई-स्टांप वेंडिंग मशीन, रजिस्ट्री कराना होगा आसान, जानें सरकार का प्लान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार में जल्द ही एटीएम की तरह मशीन से ई-स्टांप मिलेंगे, जिससे रजिस्ट्री कराने में सहूलियत होगी. फिलहाल इस मशीन को राज्य मुख्यालय पटना में टेस्टिंग के तौर पर लगाया जाएगा. सफल परिणाम मिलने पर इसे सभी निबंधन कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की योजना फिजिकल स्टांप को हटाकर ई-स्टांप प्रणाली को पूरी तरह से लागू करने की है. विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि यह मशीन पैसे निकालनेवाली एटीएम की तरह ही होगी. उन्होंने कहा कि इस तरह के वेंडिंग मशीन से स्टांप बेचने की व्यवस्था अब तक देश में कहीं भी नहीं है. ऐसा करनेवाला बिहार देश का पहला राज्य होगा. सचिव ने कहा कि अभी ई- स्टांप की बिक्री को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से की जा रही है. विभाग चाहता है कि ई-स्टांप की खरीद की व्यवस्था को लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाये.

    गुंजियाल ने बताया कि पुराने कार्यालय भवनों और अभिलेखागार का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. नए कार्यालय भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है. इस नई व्यवस्था से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए इस्तेमाल होने वाले ई-स्टांप की किल्लत दूर हो जाएगी. लोगों को लंबी लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा. निबंधन विभाग ई-स्टांप की आसान उपलब्धता के लिए यह पहल कर रहा है. अभी जिस तरह एटीएम से मनचाही राशि निकाली जा सकती है, उसी तरह भविष्य में जरूरत के अनुसार राशि का ई-स्टांप भी निकाला जा सकेगा.

    ई-स्टांप एटीएम कार्यालय गुंजियाल टेस्टिंग निबंधन पटना परिणाम फिजिकल स्टांप फिलहाल बिहार मशीन रजिस्ट्री राज्य मुख्यालय सफल सरकार सहूलियत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिलों के निर्वाची पदाधिकारियों संग चुनाव आयोग की बैठक, आईजी, डीआईजी व एसपी भी मौजूद
    Next Article ‘RRR’ पर काम कर रहा आरएमसी, जानें क्या है पूरी प्लानिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.