Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पत्नी की मौत का गम नहीं हुआ बर्दाश्त, पति ने भी त्यागा प्राण, एक ही साथ हुआ अंतिम संस्कार
    ट्रेंडिंग

    पत्नी की मौत का गम नहीं हुआ बर्दाश्त, पति ने भी त्यागा प्राण, एक ही साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2024Updated:June 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के निधन का गम नहीं बर्दाश्त कर सका और कुछ घंटे बाद ही अपनी प्राण त्याग दी. बता दें कि यह पूरा मामला जालौन नगर के मोहल्ला हिरदेशाह का है. जहां मगनलाल प्रजापति (78) पत्नी पार्वती देवी (74) व अपने तीन बेटों अनूप, अशोक कुमार और अरूण कुमार के साथ रहते थे. बीते दिनों तेज गर्मी के कारण मगनलाल की पत्नी पार्वती को बुखार आ गया और उनकी हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिवार के लोग बीते सोमवार को उन्हें चिकित्सालय ले गए, मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

    इस बीच हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. परिजन उन्हें लेकर जा ही रहे थे कि पार्वती की मौत हो गई. वहीं इस बात की खबर जैसे ही पति मगनलाल को मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा. जैसे ही पत्नी का शव घर पहुंचा और अंतिम विदाई होने लगी. उसी वक्त उनकी हालत भी बिगड़ने लगी. जिसके कारण वे श्मशान घाट तक नहीं जा सके. इस बीच पार्वती देवी को जैसे ही चिता पर लिटाया गया. वैसे ही घर में बैठे पति मगनलाल ने दम तोड़ दिया. इसकी खबर घाट पर मौजूद बेटों को लगी वे भागकर घर पहुंचे. आखिर में पति-पत्नी का एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया. दोनों के लिए एक ही चिता बनायी गई. एकसाथ पति और पत्नी के अंतिम संस्कार की पुरे जालौन नगर में चर्चा का विषय बन गया. उधर, दोनों की मौत से पूरा परिवार गम के मौहल में है.

    अंतिम संस्कार पति पत्नी बर्दाश्त मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन
    Next Article बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी, कल ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.