Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»निगम की अपील ‘ग्रो प्लांट्स, नॉट वेस्ट, प्लास्टिक को कहें ना’
    झारखंड

    निगम की अपील ‘ग्रो प्लांट्स, नॉट वेस्ट, प्लास्टिक को कहें ना’

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची नगर निगम ने शहर को साफ और स्वच्छ बनाने को लेकर अभियान चलाया है. ‘स्वच्छ भारत मिशन अर्बन’ के तहत कई तरह से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिससे कि लोग घरों से कम से कम कचरा निकालें. वहीं वेस्ट चीजों के दोबारा इस्तेमाल करने के भी तरीके बताए जा रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों से अपील की जा रही है ग्रो प्लांट्स, नॉट वेस्ट. मतलब कि पौधे लगाए कचरा नहीं बढ़ाए. इसका मैसेज ये है कि जिन चीजों का इस्तेमाल पौधों को उगाने में किया जा सकता है उसे वेस्ट में न फेंके.

    प्लास्टिक का हो रहा धड़ल्ले से यूज

    शहर में एक बार फिर से प्लास्टिक का इस्तेमाल धड़ल्ले से होने लगा है. इसे लेकर नगर निगम अभियान भी चलाता है. इसके बावजूद इसकी मैन्युफेक्चरिंग से लेकर मार्केट में सप्लाई और बिक्री हो रही है. खुले आम दुकानों में इसी प्लास्टिक कैरी बैग में ग्राहकों को सामान दिए जा रहे हैं. इसे लेकर भी नगर निगम ने शहर के लोगों से अपील की है. जिसमें कहा गया है कि ‘से नो टू प्लास्टिक’. साथ ही कहा गया है कि एक बार जब इसे आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेंगे तो पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में बड़ा योगदान देंगे.

    चुनाव के बहाने दे रहे स्वच्छता का मैसेज

    देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में राजधानी में वोटरों को जागरूक करने की जिम्मेवारी रांची नगर निगम को भी मिली है. इस कड़ी में लोगों को वोट देने की अपील की जा रही है. सोसायटी में बैठकों का दौर चल रहा है. इस बीच शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर भी लोगों को जानकारी दी जा रही है कि कैसे वे अपना योगदान दे सकते हैं. उनकी छोटी सी पहल से शहर में बड़ा बदलाव आ सकता है.

    ये भी पढ़ें : हजारीबाग के एक होटल में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान

    Corporation jharkhand Johar Live Plastic ranchi जोहार लाइव झारखंड निगम प्लास्टिक रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के एक होटल में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान
    Next Article साहिबगंज में छत पर सो रहे परिवार पर एसिड अटैक, 4 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.