Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»साहिबगंज में छत पर सो रहे परिवार पर एसिड अटैक, 4 घायल
    क्राइम

    साहिबगंज में छत पर सो रहे परिवार पर एसिड अटैक, 4 घायल

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजमहल : साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में आज सुबह 3 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना घटी. जहां शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के पास अर्धनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स की छत पर सो रहे एक परिवार पर एसिड फेंक कर हमला किया गया. इस हमले में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में फुलवानो बेवा (60), हसीन बीवी (35), आलम शेख (25) व शबनम बानो (15) अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं.

    घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व थाना प्रभारी गुलाम सरवर अस्पताल पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी जुटायी. पुलिस अधिकारी ने पीड़ित परिवार का लिखित बयान भी दर्ज किया है. पूछताछ के दौरान पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर हमले का शक जताया है. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने घटना से जुड़े कई साक्ष्यों की जांच की.

    मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय पुलिस के माध्यम से घटना से संबंधित जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की भी जांच पुलिस प्रशासन द्वारा की जायेगी.

    पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद सभी लोग भाग गये. हालांकि इन लोगों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे. जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया जाएगा.

    वहीं, राजमहल एसडीओ कपिल कुमार ने कहा कि पुलिस व प्रशासन एसिड अटैक की घटना की गंभीरता से जांच कर रही है. घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. फोरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज से भी जांच में मदद मिलेगी.

    ये भी पढ़ें : निगम की अपील ‘ग्रो प्लांट्स, नॉट वेस्ट, प्लास्टिक को कहें ना’

    Acid attack jharkhand Johar Live Sahebganj Trending News एसिड अटैक जोहार लाइव झारखंड ट्रेंडिंग खबर साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिगम की अपील ‘ग्रो प्लांट्स, नॉट वेस्ट, प्लास्टिक को कहें ना’
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.