Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना से शेयर बाजारों में कोहराम जारी, सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 350 अंक से अधिक नीचे खुला
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना से शेयर बाजारों में कोहराम जारी, सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 350 अंक से अधिक नीचे खुला

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । देश के शेयर बाजारों में कोरोना वायरस की दहशत बरकरार है सोमवार को सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 350 अंक से अधिक नीचे खुले।

    कारोबार की शुरुआत में आज सेंसेक्स शुक्रवार के 34103.48 की तुलना में 33106 अंक पर खुला और बिकवाली के दवाब में शुरूआती कारोबार में लुढ़क कर 32449.03 अंक आ गया। फिलहाल सेंसक्स 32458.84 अंक पर 1645 अंक नीचे है।

    निफ्टी 350 अंक से अधिक नीचे खुलने के बाद तेजी से घटता हुआ 450 अंक टूट कर 9505 अंक पर कारोबार कर रहा है।

    ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
    सुबह 9:30 बजे एनएसई पर यस बैंक के अलावा सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। निम्नलिखित कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई –
    वेदांता लिमिटेड( -9.58 फीसदी )
    डेएसडब्ल्यू स्टील( -8.86 फीसदी )
    एचडीएफसी( -7.75 फीसदी )
    इंडसइंड बैंक( -7.76 फीसदी )
    आईसीआईसीआई बैंक ( -7.67 फीसदी )

    यस बैंक के शेयर में जोरदार बढ़त
    सुबह 9:56 बजे यस बैंक का शेयर 10.85 अंक यानी 42.47 फीसदी की बढ़त के बाद 36.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 26.70 के स्तर पर खुला था और शुक्रवार को 26.55 के स्तर पर बंद हुआ था। दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित की। सरकार ने वर्तमान प्रशासक प्रशांत कुमार को प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त कर दिया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, यस बैंक पर लगी रोक 18 मार्च की शाम छह बजे से हटा ली जाएगी। इसकी वजह से इसके शेयर में बढ़त देखी जा रही है। निर्मला सीतारमण ने बताया कि एसबीआई ने यस बैंक 49 फीसदी तक निवेश किया है। इसके साथ ही अन्य निवेशकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। एसबीआई के करीब 26 फीसदी निवेश की लॉक-इन अवधि तीन साल होगी। जबकि दूसरे निवेशकों के 75 फीसदी निवेश राशि की लॉक-इन अवधि तीन वर्ष होगी।

    सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
    सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो और मेटल शामिल हैं।

    74.06 के स्तर पर खुला रुपया
    डॉलर के मुकाबले आज रुपया 15 पैसे की गिरावट के बाद 74.06 के स्तर पर खुला। जबकि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

    सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट
    पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,22,393.44 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

    प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
    प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 1,000.24 अंक यानी 2.93 फीसदी की गिरावट के बाद 33,103.24 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 367.80 अंक यानी 3.69 फीसदी की गिरावट के बाद 9,587.80 के स्तर पर था।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में कोराेना के 23 नए मामले, कुल 107 मामलों की पुष्टि
    Next Article यस बैंक मामला: ईडी ने भेजा अनिल अंबानी को समन, आज नहीं होंगे हाजिर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.