Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 56342 हुई, अब तक 1886 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 56342 हुई, अब तक 1886 की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं, 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1886 लोगों की मौत हो चुकी है।

    दिल्ली के गोल मार्केट में एक शराब की दुकान के बाहर लोगों की काफी भीड़ दिखी। पुलिस लोगों को यहां से हटा रही है क्योंकि सरकार ने इसके लिए ई-टोकन जारी किया है इस टोकन के जरिए ही अब लोग शराब खरीद सकेंगे। शराब की दुकानों पर भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे।

    शराब की दुकान के बाहर खड़ा एक ग्राहक मनीष कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे से आया हूं,अब पुलिस यहां से सबको हटा रही है। यहां आकर पता चला कि अब टोकन के द्वारा शराब मिलेगी। लेकिन जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या जो इतने पढ़े नहीं है तो वो कैसे करेंगे तो इसके बारे में सरकार को थोड़ा सोचना चाहिए।

    तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि पांच मई को राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 15 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में अब तक 400 सक्रिय मामले हैं। 15 नए मामलों में से तीन व्यक्ति मुंबई से वापस आए थे। हम उन सभी लोगों का परीक्षण कर रहे हैं जो अन्य राज्यों से लौट रहे हैं।

    वंदे भारत मिशन के तहत ढाका (बांग्लादेश) से 167 यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए पहली उड़ान आज सुबह 11 बजे रवाना होगी, इस विमान में जम्मू-कश्मीर से मेडिकल के सभी छात्र होंगे।

    लॉकडाउन में पाठकों की पसंद बना www.joharlive.com

    डिजिटल युग में यूजर्स के क्लिक पाने के होड़ में कई बार इंटरनेट के माध्यमों से मिलनी वाली खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक तौर पर भारत के हजारों पाठकों तक पहुंच कर www.joharlive.com ने साबित किया है कि देश ही नहीं विदेशों के भी पाठकों ने विश्वसनीय खबरों के लिए www.joharlive.com का रुख किया है। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग डिजिटल माध्यमों जैसे गूगल, फेसबुक, ट्विटर व कई अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों ने www.joharlive.com की खबरों को पढ़ा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में बड़ा रेल हादसा, ट्रैक पर सो रहे मजदूरों के ऊपर से मालगाड़ी गुजरने से 14 की मौत
    Next Article डोरंडा में लॉक डाउन की उड़ा रहे है धज्जियां, चोरी-छिपे दुकान खोल बेच रहे है जूता व चप्पल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.