हजारीबाग: अस्पताल से फरार कोरोना पॉजिटिव चोर को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार

Joharlive Team

रांची। हज़ारीबाग़ मेडिकल अस्पताल से फरार कोरोना पॉजिटिव चोर को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चोर को पकड़ने के बाद दोबारा मेडिकल अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों के निगरानी में रखा है। मालूम हो कि कोर्रा थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी चोर की वजह से 2 थाने को सील व 70 पुलिसकर्मी सहित 100 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। गुरुवार को आरोपी चोर मौका देखकर अस्पताल से भाग गया था। जिसके बाद मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर को पकड़ा है।