Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ में झंडा चौक से शनिचरा बाजार तक कंटेनमेंट जोन घोषित, मुख्य बाजार में सामानों की खरीदारी पर रोक
    झारखंड

    रामगढ़ में झंडा चौक से शनिचरा बाजार तक कंटेनमेंट जोन घोषित, मुख्य बाजार में सामानों की खरीदारी पर रोक

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रामगढ़। कोरोना का कहर शहर में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या में इजाफा हो रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीओ कीर्ति श्री ने शहर के झंडा चौक से लेकर शनिचरा बाजार तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। गुरुवार को इस संबंध में एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि रामगढ़ शहर में कोरोना का संक्रमण काफी तीव्र गति से फैल रहा हैं। संक्रमित बीमार एक पीड़ित व्यक्ति के सम्पर्क से दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति तक बहुत ही तीव्र गति से फैल रही है। शनिचरा बाजार (चेक पोस्ट) से झण्डा चौक तक व्यस्त बाजार है। आमजनों की काफी भीड़ इकट्ठा होती है। यहां के दुकानदारों एवं आमजनों के द्वारा 2 गज शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा की काफी संभावना बनी हुई है। आमजनों के स्वास्थ्य एवं मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी स्थिति में प्रथम दृष्टया रामगढ़ शहर अंतर्गत शनिचरा बाजार (चेक पोस्ट) से झण्डा चौक तक में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत् निषेधाज्ञा जारी की गई है। क्षेत्र में पड़ने वाले सभी तरह का कपड़ा का दुकान, होजरी,जुता चप्पल का दुकान ज्वेलरी का दुकान, बंद रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामग्रीयों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 16 जुलाई तक जारी किया गया है। हालांकि, सर्विसिग, मरम्मति के कार्य पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। कोई भी व्यक्ति या संस्था सक्षम पदाधिकारी के बिना लिखित अनुमति के कोविड-19 के संबंध में सूचना का प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रचार-प्रसार नहीं करेंगे।

    coronavirus in jharkhand Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: अस्पताल से फरार कोरोना पॉजिटिव चोर को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली से रांची लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य की मौत, टायर ब्लास्ट होने से हुआ दुर्घटना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.