Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jan, 2026 ♦ 4:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में अब तक 199 लोगों की मौत, 6412 संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में अब तक 199 लोगों की मौत, 6412 संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या में 500 से अधिक की वृद्धि दर्ज किये के साथ ही यह 6412 पर पहुंच गयी है तथा इस संक्रमण के कारण अब तक 199 लोगों की मौत हुई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 547 नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक इसके 6412 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 71 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 30 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 199 हो गया है। अभी तक कोरोना संक्रमित 504 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    देश में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़ी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1364 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 97 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 लोगों की मौत हुयी और 117 लोग संक्रमित हुए हैं।

    दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 834 लोग इससे पीड़ित हुए हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 720 लोग संक्रमित हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 51 लोग संक्रमित पाये गये और तीन की मौत हुई।

    तेलंगाना में अब तक 442 लोग संक्रमित हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। केरल में 357 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।

    राजस्थान में एक दिन में 82 लोग संक्रमित हुए और इनका आंकड़ा बढ़कर 463 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुयी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 410 लोग संक्रमित हैं और चार लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 348 और कर्नाटक में 181 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: चार और पांच लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 158 हो गयी है और चार लोगों की मौत हुुई है।

    मध्य प्रदेश में 259 और गुजरात में 241 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: 16 और 17 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात में 60 लोग संक्रमित हुए हैं।

    इसके अलावा पंजाब में आठ, पश्चिम बंगाल में पांच, हरियाणा में तीन तथा बिहार, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सीवान में दो और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 60
    Next Article मध्यप्रदेश : सामूहिक नमाज पढ़ रहे 40 लोगों पर प्रकरण दर्ज

    Related Posts

    कोडरमा

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    January 18, 2026
    देश

    इन स्लीपर ट्रेनों में RAC टिकट व्यवस्था बंद, किराया में भी बदलाव

    January 18, 2026
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

    January 18, 2026
    Latest Posts

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    January 18, 2026

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 5: सुपर 30 का स्टूडेंट बना शार्क्स का पसंदीदा

    January 18, 2026

    कड़ाके की ठंड में राहत की चादर, वार्ड 28 में लगातार 15 दिनों से कंबल वितरण

    January 18, 2026

    पटना NEET छात्रा मौत मामला : अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

    January 18, 2026

    20 दिन से लापता 14 वर्षीय मुन्नी का कोई सुराग नहीं, पुलिस की देरी पर भड़का गांव

    January 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.