Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 2:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना संकट: 31 मार्च की अर्द्धरात्रि तक हर प्रकार की यात्री ट्रेनें बंद
    देश

    कोरोना संकट: 31 मार्च की अर्द्धरात्रि तक हर प्रकार की यात्री ट्रेनें बंद

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । कोरोना विषाणु की वैश्विक महामारी से बचने के लिए रेलवे ने इतिहास में पहली बार अभूतपूर्व कदम उठाते हुए 31 मार्च की अर्द्धरात्रि तक देश में हर प्रकार की सभी यात्री गाड़ियों के परिचालन को पूरी तरह से रोकने की घोषणा की है। हालांकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिए मालगाड़ियों का परिचालन अनवरत जारी रहेगा।
    रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोनल महाप्रबंधकों को सूचित किया है कि कोरोना के कारण 31 मार्च तक सभी यात्री गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है जिनमें शताब्दी, राजधानी, दूरंतो, गतिमान, वंदेभारत, तेजस समेत सभी प्रीमियम, मेल/ एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, पैसेंजर गाड़ियों की सेवाएं शामिल हैं।
    चेन्नई, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों की उपनगरीय सेवाएं और कोलकाता मेट्रो की जो सेवाएं जिन्हें रविवार को न्यूनतम स्तर पर चलाने की घोषणा की गयी थी, वे आज रात 12 बजे के बाद पूर्णत: बंद कर दी जाएंगीं।
    परिपत्र के अनुसार जो गाड़ियां 22 मार्च को सुबह चार बजे से पहले रवाना हुईं हैं, उनको गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। यात्रियों को हर प्रकार के टिकट को रद्द कराने के नियमों को ढील देते हुए रेलवे ने यह भी कहा है कि यात्री टिकट रद्द कराके 21 जून तक पूरा पैसा वापस ले सकेंगे। रेलवे ने टिकट रद्द कराने एवं रिफंड देने की समुचित व्यवस्था करेगा।
    कोरोना संकट के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों से रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की थी जिसके बाद रेलवे ने 3700 गैर उपनगरीय रेलसेवाओं और सैकड़ों की संख्या में उपनगरीय सेवाओं को रद्द करने का ऐलान किया था। बीती शनिवार रात दस बजे के बाद किसी भी यात्री गाड़ी को रवाना नहीं किया गया। इससे रात से ही देशभर के रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंकल्प, संयम और जनभागीदारी से करेंगे इस महामारी से मुकाबला : हेमन्त सोरेन
    Next Article जामिया में फिर चली गोली, शाहीन बाग में पेट्रोल बम

    Related Posts

    देश

    उत्तराखंड में कोरोना और डेंगू के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 6, 2025
    कारोबार

    अमरनाथ यात्रियों के लिए BSNL का खास तोहफा, सिर्फ ₹196 में मिलेगा यात्रा सिम कार्ड

    July 6, 2025
    देश

    CA परीक्षा के फाउंडेशन, इंटर और फाइनल के नतीजे जारी… यहां देखें रिजल्ट

    July 6, 2025
    Latest Posts

    जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

    July 6, 2025

    प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप

    July 6, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड: उपमुख्यमंत्री बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी

    July 6, 2025

    श्रावणी मेला 2025: कांवरियों की राह होगी आरामदायक, जानिए खास इंतजाम

    July 6, 2025

    बिहार के किसानों की इस खेती से बढ़ेगी आय… जानें

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.