Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनता की समस्याओं पर निरंतर आंदोलन ही राजनीति का आधार : डॉ. पवन कुमार पांडेय
    झारखंड

    जनता की समस्याओं पर निरंतर आंदोलन ही राजनीति का आधार : डॉ. पवन कुमार पांडेय

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पवन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पवन कुमार पांडेय ने कहा है कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए लगातार आंदोलन करना है। यदि जनता का काम बाधित होता है, तो उसके खिलाफ तुरंत संघर्ष शुरू किया जाना चाहिए।

    डॉ. पांडेय शुक्रवार को मानगो डिमना क्षेत्र में आयोजित एनसीपी जिला इकाई की महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन जनता के मुद्दों को व्यवस्था तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इससे न केवल प्रशासन बल्कि संबंधित विभागों के अधिकारियों तक भी यह स्पष्ट संदेश जाता है कि जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं की पहचान करें और जनता के हित में संघर्ष का रास्ता अपनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जो भी जिम्मेदारी संभालता है, उसे जनता की आवाज बनकर काम करना चाहिए।

    बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की गई। डॉ. पांडेय ने बताया कि नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष पूर्व में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और अब एनसीपी के मंच से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

    कार्यक्रम का आयोजन मानगो डिमना क्षेत्र में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मानगो नगर निगम क्षेत्र प्रभारी तन्मय सरकार ने किया, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी सौरव ओझा ने निभाई। बैठक में अनवर हुसैन, जितेंद्र मिश्रा, तेजपाल सिंह टोनी, मनोज मलहान, विनोद सिंह, कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Also Read : हिंदूवादी नेता भैरव सिंह जेल से रिहा, समर्थकों ने की आतिशबाजी (VIDEO)

    Continuous agitation on people's problems is the basis of politics: Dr. Pawan Kumar Pandey जनता की समस्याओं पर निरंतर आंदोलन ही राजनीति का आधार : डॉ. पवन कुमार पांडेय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंदूवादी नेता भैरव सिंह जेल से रिहा, समर्थकों ने की आतिशबाजी (VIDEO)
    Next Article DC मनीष कुमार ने सदर अंचल कार्यालय की नई व्यवस्थाओं का किया शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.