Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खर्च होंगे 352.91 करोड़, करमा मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का पूरा होगा निर्माण
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च होंगे 352.91 करोड़, करमा मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का पूरा होगा निर्माण

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : सिंप्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के डिबार होने से अधर में लटका कोडरमा मेडिकल कॉलेज और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का काम फिर से शुरू होगा. इस बार पुणे, महाराष्ट्र की कंपनी को निर्माण कार्य की जिम्मेवारी मिली है. बीते दिनों वासकोन कंपनी को टेंडर निर्गत किया गया था. इस बार 352 करोड़ 91 लाख की लागत से करमा मेडिकल कॉलेज एन्ड डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का निर्माण होगा, जबकि समय सीमा 30 महीने रखी गई है.

    पीएम मोदी ने ऑनलाइन किया था शिलान्यास

    करमा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का 23 सितंबर 2018 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था. इसके तहत 500 बेड वाला मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल में निर्माण होना था. 69.84 एकड़ जमीन में से 30 एकड़ जमीन पर फरवरी 2022 में कार्य पूरा करना था. यह काम कोलकाता की सिंप्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला था. लागत लगभग 319 करोड़ रुपये थी. लेकिन कंपनी ने कार्य धीमी गति से किया. वहीं कंपनी विवादों में भी घिरी रही. निर्माण अवधि के समय सीमा के भीतर सिम्पलेक्स ने इतना सुस्त रवैया अपनाया की कंपनी को डिबार कर दिया गया. इस वजह से करमा मेडिकल कॉलेज निर्माण बीच में ही रुक गया. विभाग ने फिर से नई कंपनी को कार्य देने के लिए टेंडर निकाला. इसमें इस बार वासकोन कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी की है.

    तीन कंपनियों ने डाला था टेंडर

    करमा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए निकाले गए टेंडर में तीन कंपनियों ने निविदा डाली थी. इनमें वासकोन इंजीनियरिंग लिमिटेड, पुणे, श्री गौतम कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, असम और जेआरए इंफ्राटेक, गढ़वा शामिल थीं. इनमें जेआरए इंफ्राटेक को बीड सिक्योरिटी (एसबीडी) के अनुरूप नहीं रहने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया. जिसके बाद बाकी बची दोनों कंपनियों के बीड खोले गए. न्यूनतम निविदाकार वासकोन इंजीनियरिंग कंपनी को झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम रांची ने पत्रांक 1593/7 जुलाई 23 द्वारा परिमाण विपत्र की राशि से 5.857 प्रतिशत अधिक दर होने के कारण वार्ता के लिए बुलाया गया. कार्य की कुल राशि 352,91,00,529 (तीन सौ बावन करोड़, एकानवे लाख पांच सौ 29 रुपये) पर कार्य करने की सहमति बनी. पूर्व में व्यय की गई राशि का योग प्रशासनिक स्वीकृति की अनुज्ञेय सीमा की राशि से बढ़ी हुई राशि पर प्रशासी विभाग से अनुमोदन के बाद ही कार्य आवंटन करने का निर्णय लिया गया है.

    कब से शुरू होगा कार्य ?

    निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम, रांची के कार्यपालक निदेशक ने एसबीडी के अनुसार संवेदक को अविलंब एसबीडी के प्रपत्र में letter Of Acceptence (lOA) निर्गत करने और संवेदक के सभी मूल दस्तावेज जांच कर एकरारनामा करने की कार्यवाही करने एवं शर्तो के आधार पर कार्य शुरू करने को लेकर प्रबंधक, झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम को 4 अक्टूबर 23 को पत्र लिखा है. इधर, झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम के कोडरमा कार्यपालक अभियंता अशोक रजक ने बताया कि निविदा के बाद विभागीय स्तर से प्रक्रिया जारी है. निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा, मामला प्रक्रियाधीन है.

    30 महीने में पूरा होगा निर्माण construction will be completed in 30 months District Hospital Jharkhand Update News Johar Breaking Johar Live Koderma Medical College Simplex Infrastructure Limited Company Dibar Tender to Koderma Vascon Company कोडरमा कोडरमा मेडिकल कॉलेज जोहार ब्रेकिंग जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल वासकोन कंपनी को टेंडर सिंप्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी डिबार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअशोक नगर में खुली इमा की नई शाखा, पदक विजेता एलिसन सम्मानित
    Next Article समान काम के बदले समान वेतन लागू करे सरकार, गृह रक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.