Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस एससी मोर्चा अध्यक्ष सोनू नायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
    झारखंड

    कांग्रेस एससी मोर्चा अध्यक्ष सोनू नायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023Updated:December 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा : सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के पालकोट प्रखंड के अंतर्गत तपकारा पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. तपकारा नायक टोली में बैठक करके ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का काम किया. ग्रामीणों का कहना है कि विगत 7 महीना से पानी के लिए काफी परेशानी झेल रहे हैं. नायक टोली में करीब 70 से 80 घर है और इतनी बड़ी टोली में करीब एक चापाकल के सहारे पानी पीने को ग्रामीण मजबूर हो गए हैं. कभी चापाकल खराब हो जाती है तो करीब 500 मी की दूरी तय करके एक कुआं का पानी लाने के लिए जाना पड़ता है. पिछले कुछ महीना पहले चापाकल खराब हो गया था उस वक्त ग्रामीणों को काफी कष्ट झेलना पड़ रहा था. जिसका सूचना ग्रामीण पिंटू नायक के द्वारा सिमडेगा अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सोनू नायक को दिया गया और सुनने के बाद सोनू नायक तपकरा पहुंचे. सोनू नायक ने कहा कि इस तरह की समस्या काफी कष्टदायक है और आप सभी ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द से जल्द हमारे माननीय सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूषण बाड़ा को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द एक जलमीनार लगाने की बात कही.

    उन्होंने  कहा कि आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें एक छोटे से छोटे गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य हमारे झारखंड महागठबंधन की सरकार कर रही है और कोई छोटा सा गांव क्यों ना हो लेकिन आज उस गांव में जाकर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उस गांव की समस्याओं को सुनने का काम कर रही है. मौके पर पिंटू नायक, जनक नायक, भरत नायक, किसना नायक, सिकंदर नायक, रामकिशन नायक, अजीत नायक, सिकंदर बढ़ाइक, टिंकू नायक, संपैत नायक, आदि ग्रामीण मौजूद थे.

    इसे भी पढ़ें: सत्र शुरू होते ही चढ़ गया हंगामे की भेंट, बाबूलाल को मौका नहीं दिए जाने का मामला गरमाया

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Simdega Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहटिया डैम में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए उतारी गई एनडीआरएफ की टीम!
    Next Article बासुदेवपुर परियोजना में CISF और कोयला तस्करों के बीच झड़प, पत्थरबाजी भी की, आधा दर्जन कोल कर्मी घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.