Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा – “अगर तमिलनाडु आएं तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए”
    देश

    कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा – “अगर तमिलनाडु आएं तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए”

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय जनता पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. एस. अलागिरि ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कंगना तमिलनाडु आएं, तो उन्हें थप्पड़ मारा जाना चाहिए।

     क्या कहा कांग्रेस नेता ने?

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलागिरि से कंगना रनौत के एक पुराने विवादित बयान को लेकर सवाल पूछा गया था। इसी दौरान उन्होंने कहा, “कंगना रनौत ने कई बार बेतुकी और अपमानजनक बातें की हैं। एक बार दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मारा था। जब वह इस राज्य (तमिलनाडु) में आएं, तो आपको वह घटना याद रखनी चाहिए और उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए।” उन्होंने कंगना को “अहंकारी” और “बेतुकी बयान देने वाली महिला सांसद” भी बताया।

    कंगना का पुराना बयान बना विवाद की वजह

    यह विवाद कंगना के 2020 में किए गए एक ट्वीट को लेकर उठा है। उस समय देश में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन चल रहा था। कंगना ने एक ट्वीट में मोहिंदर कौर नाम की बुजुर्ग महिला को गलती से शाहीन बाग की बिल्किस बानो समझ लिया था और कहा था कि ऐसी महिलाएं 100 रुपये लेकर प्रदर्शन में शामिल हो जाती हैं।

    इस ट्वीट को लेकर कंगना पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। कंगना ने बाद में ट्वीट डिलीट कर दिया था, लेकिन विवाद तब भी थमा नहीं।

    एयरपोर्ट थप्पड़ कांड की भी चर्चा

    कांग्रेस नेता ने पिछले साल की उस घटना का भी जिक्र किया, जब एक महिला सीआरपीएफ जवान कुलविंदर कौर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना को थप्पड़ मार दिया था। बताया गया था कि महिला जवान, किसान आंदोलन को लेकर कंगना की टिप्पणियों से नाराज़ थीं।

    Also Read : आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टरॉइड, खतरा है या नहीं… जानें

    senior Tamil Nadu Congress leader and former state president K. S. Alagiri said – "If Kangana Ranaut comes to Tamil Nadu she should be slapped." Kangana Ranaut Tamil Nadu Congress leader K. S. Alagiri's controversial statement on Kangana Ranaut कंगना रनौत कंगना रनौत पर तमिलनाडु कांग्रेस नेता के. एस. अलागिरि का विवादित बयान तमिलनाडु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. एस. अलागिरि ने कहा – "अगर कंगना रनौत तमिलनाडु आएं तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए"
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में नो एंट्री का उल्लंघन, परेशान लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ बड़े पर्दे पर रिलीज, जीत चुकी है इंटरनेशनल अवॉर्ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.