New Delhi : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की बड़ी रैली आयोजित की गई। इस रैली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिस्सा लेकर भाषण देंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि रैली में हर बूथ से कार्यकर्ता शामिल होंगे और सुरक्षा व व्यवस्थाओं का पूरा इंतजाम किया गया है।
देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। जम्मू-कश्मीर से 1027 कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए आए। रैली के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स पूरे शहर में लगाए गए। कांग्रेस का कहना है कि रैली का उद्देश्य भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी को उजागर करना और लोकतंत्र की रक्षा करना है।
ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर कर रही है और वोट चोरी कर रही है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में प्रेस वार्ता कर हर बूथ और वोटर के बारे में जानकारी साझा की।
रैली में शामिल सभी कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करेंगे।
Also Read : सड़क हादसे में घायल युवक, हेलमेट की वजह से बड़ी दुर्घटना टली


