Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा : जफर इस्लाम
    झारखंड

    कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा : जफर इस्लाम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम ने शनिवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासनकाल में मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और आज भी वही कर रही है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ बिना किसी तुष्टिकरण के समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।

    जफर इस्लाम ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आज बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज तक पहुंच रही हैं और गरीब मुस्लिम परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती, बल्कि समाज हित में कानूनों में सुधार कर रही है ताकि उनके फायदे वास्तव में समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकें।

    उन्होंने संशोधित वक्फ कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकना है। जफर इस्लाम ने आरोप लगाया कि वक्फ की संपत्तियों पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा रखा था और उनका या तो निजी उपयोग किया जा रहा था या फिर औने-पौने दाम पर लीज पर दे दिया जा रहा था। इससे समाज को लाभ नहीं मिल पा रहा था।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार वक्फ संपत्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए गैर-मुस्लिम योग्य लोगों को भी इसमें शामिल किया है, ताकि पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके। इससे वक्फ की आय में कई गुना बढ़ोतरी होगी और गरीब मुस्लिम समाज को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक मामलों को मुस्लिम समाज ही देखेगा, इस पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है।

    जफर इस्लाम ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि शायरी से भावनाओं को भटकाया जा सकता है, लेकिन इससे संशोधित वक्फ कानून का विरोध कर मुस्लिम समाज का भला नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कानून संसद के दोनों सदनों से पारित होकर राष्ट्रपति की स्वीकृति से लागू हुआ है और गरीब मुस्लिम समाज के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला साबित होगा।

    प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे।

    Also Read : नवविवाहिता की ग’ला दबाकर ह’त्या, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

    Appeasement Policy Attack on Congress Bjp BJP state office BJP vs Congress Central Government Schemes Congress Regime Electoral Politics former Rajya Sabha MP Indian politics Jharkhand Politics Muslim community Muslim Welfare Narendra modi National Spokesperson press conference ranchi Sabka Saath Sabka Vikas vote bank politics Zafar Islam कांग्रेस पर हमला कांग्रेस शासन केंद्र सरकार की योजनाएं चुनावी राजनीति जफर इस्लाम झारखंड राजनीति तुष्टीकरण नीति नरेंद्र मोदी पूर्व राज्यसभा सांसद प्रेसवार्ता भाजपा भाजपा प्रदेश कार्यालय भाजपा बनाम कांग्रेस भारतीय राजनीति मुस्लिम कल्याण मुस्लिम समाज रांची राष्ट्रीय प्रवक्ता वोट बैंक की राजनीति सबका साथ सबका विकास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंविधान से ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ शब्द हटाने की मंशा बेहद खतरनाक, BJP-RSS को नहीं होने देंगे सफल : कैलाश यादव
    Next Article केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.