Ranchi : एक्वा वर्ल्ड द्वारा आयोजित आठ दिवसीय नववर्ष मेला रिलायंस कार्निवल 2026 के छठे दिन दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और रंगारंग कार्यक्रमों की सौगात मिली। आज लोगों के बीच सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा “आ जा मेरी रिक्शा में बैठ जा” सेल्फी कॉन्टेस्ट। इस अनोखी पहल ने मेले में आए हर उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया। कार्निवल परिसर में विशेष रूप से सजाया गया एक पारंपरिक रिक्शा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस रिक्शा में बैठकर अलग-अलग अंदाज में सेल्फी लेते नजर आए। किसी ने फिल्मी स्टाइल में पोज दिया तो किसी ने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल कैमरे में कैद किए। देखते ही देखते यह कॉन्टेस्ट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक परिवहन से जोड़ते हुए मनोरंजन का नया अनुभव देना था। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ इस अनोखे अंदाज का आनंद उठाया।

वहीं, दूसरा आकर्षण रहा किड्स फैशन शो, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान वैमस मॉडलिंग ग्रुप की ओर से महिला सशक्तिकरण की थीम पर विशेष फैशन शो प्रस्तुत किया गया। इस शो के निर्देशक वसीम आलम थे, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी श्वेता शरण ने निभाई। फैशन शो के माध्यम से समाज में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को दर्शाया गया और फिर उनके सशक्त स्वरूप को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी दिया।
वैमस विशेष प्रस्तुति में शामिल रहे
- डिज़ाइनर – नीलिमा हस्सा पुर्ति
- मॉडल – मीर मिनहाज़ उद्दीन, अमन कुंडू, जिया राज, प्रियांशी कुमारी, सत्य मिश्रा, जसविंदर सिंह गिल, मुक्ति पटेल, सोनाली राज, स्मिता कुमारी, ऋषिका उरांव, ऋषिका सिन्हा, पम्मी सिंह राजपूत, सोम्या कुमारी, अतीका तब्बुसम, भूमि मुर्मू, उषा मुंडा।

इसके अलावा दिनभर कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें मिस्ट्री बैग रेस, एंकर गेम, नंबर नखरा चैलेंज, लाफ्टर चैलेंज, स्टैच्यू डांस शोडाउन, क्यूआर क्वेस्ट और रैप बैटल शामिल रहे। एक जनवरी के बंपर लकी ड्रॉ के विजेता मजीद आलम को निदेशक लोकेश कुमार द्वारा एलईडी टीवी भेंट किया गया।
इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरपर्सन प्रतुल शाह देव, डॉ. विद्या झा, विपुल नायक, सत्य प्रकाश चंदेल, लोकेश कुमार, वसीम आलम, देव ज्योति नाहा, आनंद नायक, प्रदुमन, उदय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे…
- किड्स फैशन शो : इशिता, तृषा, पूजा, रियांश, आदित्य, हनी
- मिस्ट्री बैग रेस : कनिष, आर्यन
- एंकर गेम : आर्यन, श्रेया
- नंबर नखरा चैलेंज : रिया, सनी, पूर्वा
- स्टैच्यू डांस : पूर्वा, फरहान
3 जनवरी को होगा ट्रांसजेंडर फैशन शो
रिलायंस कार्निवल के तहत 3 जनवरी को सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चों का फैशन शो आयोजित किया जाएगा। यह शहर का पहला ऐसा फैशन शो होगा। इसके साथ ही नूडल्स कंपटीशन, क्लॉथ स्पिन फेस चैलेंज, मिरर मैडनेस, यस या ना ट्रैप गेम, बिंदी आर्ट चैलेंज और ब्लाइंड ब्यूटी लिप चैलेंज जैसी रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

Also Read : एक्वा वर्ल्ड रिलायंस कार्निवल का तीसरा दिन : स्मृति को मिस दिवा और पृथ्वी को मिस्टर हंक का खिताब



