रांची में ठंड से थाेड़ी राहत, 23 से बारिश के साथ ओलावृष्टि, 25 से मौसम साफ

रांची सहित पूरे झारखंड में पड़ रही ठंड से अब थाेड़ी राहत मिलेगी। क्याेंकि, झारखंड में पश्चिमी विक्षाेभ के कारण माैसम में बदलाव हाेनेवाला है। बादल छाने के साथ बारिश हाेनेवाली है। इस वजह से रात का न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री पहुंचने के आसार हैं।

भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची सहित झारखंड के उत्तरी हिस्से में बारिश हाेने की संभावना है। बताया कि ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकती है। इस वजह से दिन के तापमान में थाेड़ी गिरावट आएगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।

22 से छाने लगेंगे बादल
माैसम केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनाें में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दाे से चार डिग्री की वृद्धि हाेगी। 22 से 24 जनवरी तक उत्तरी, दक्षिणी व मध्य हिस्से में बारिश हाेगी। गुरुवार काे रांची का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 7.6 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 26 व न्यूनतम 9 डिग्री रहा।

आज धूप खिलेगी : माैसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपाेर्ट के अनुसार, 22 जनवरी से रांची सहित झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 21 जनवरी काे सुबह में काेहरे के बाद दिन में धूप खिलेगी। 21 से 24 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 23 से 20 और न्यूनतम 10 से 14 डिग्री रहेगा। 25 जनवरी से आसमान साफ होगा।