Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM सोरेन ने शुरू की दूसरे चरण की खतियानी जोहार यात्रा, बोले- ढिबरा पॉलिसी का लाभ स्थानीय लोगों को
    झारखंड

    CM सोरेन ने शुरू की दूसरे चरण की खतियानी जोहार यात्रा, बोले- ढिबरा पॉलिसी का लाभ स्थानीय लोगों को

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बाघीटांड़ स्टेडियम में खतियानी जोहार यात्रा (Khatiani Johar Yatra) के दूसरे चरण को शुरू करते हुए कहा कि सरकार ने स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 1932 को खतियानी आधार माना है, ताकि स्थानीय युवाओं को भरपूर लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि यह झारखंडी और मूलवासियों के अधिकार की यात्रा है.

    झारखंड में जो खतियानी है, वही झारखंडी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) में जो खतियानी है वही झारखंडी है. हर राज्य की अपनी पहचान रही है और झारखंड की अब अपनी पहचान बनेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ढिबरा पॉलिसी बनायी है जिसका लाभ स्थानीय लोगों, जंगल में रहने वाले गरीब मजदूर तबके के लोगों को मिलेगा. पहले किसी ने इसपर नहीं सोचा लेकिन यह सरकार झारखंड के युवाओं के लिए सोचती है. बेरोजगारी दूर करने के लिए सोचती है और जो कहती है उसे पूरा करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ढिबरा पॉलिसी जल्द लागू की जाएगी, जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा.

    vidh

    झारखंड में जाली प्रमाण पत्रों पर बाहरी लोग काम कर रहे

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि झारखंड के मूलवासियों की जगह जाली प्रमाण पत्रों पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है, जिसका लाभ सभी सरकारी कर्मियों को मिलेगा. सोरेन ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 11 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जबकि हमारी सरकार ने 20 लाख लोगों का राशन कार्ड में नाम जोड़ा है.

    इनकी रही मौजूदगी

    मंच पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, कांग्रेस नेता शहजादा अनवर, झामुमो नेता जयप्रकाश वर्मा, पवन माइकल कुजूर, रविन्द्र शांडिल्य, संजय साजन, श्यामकिशोर सिंह, गोपाल यादव समेत गठबंधन के अन्य कई नेता मौजूद थे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गिरिडीह के लिए प्रस्थान कर गए.

    प्रोजेक्ट स्कूल भी गए मुख्यमंत्री

    हैलीकॉप्टर से दिन के दो बजे जेजे कॉलेज पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाघीटांड़ स्टेडियम पहुंचे. सभा समाप्ति के बाद परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भी गए. उन्होंने रुककर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्राओं से बात की. उन्होंने बच्चियों को खूब पढ़ने और राज्य का नाम रोशन करने को कहा.

    विधायक नीरा यादव ने किया स्वागत

    मुख्यमंत्री के मंगलवार को कोडरमा पहुंचने पर स्थानीय भाजपा विधायक नीरा यादव ने जेजे कॉलेज स्थित हैलीपैड पहुंचकर उनका स्वागत किया. इस दौरान विधायक ने ज्ञापन सौंपा और क्रशर उद्योग, माईका उद्योग की बेहतरी के उपाय करने, जेजे कॉलेज में बने बहुउद्देश्यीय भवन को चालू करने की मांग की.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWhatsApp ग्रुप पर लॉटरी चलाने वाला गिरफ्तार, 20 लाख समेत 2000 टिकट जब्त
    Next Article इंटर स्टेट जाली नोट के कारोबार में संलिप्त पांच सदस्य गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.