Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM सोरेन ने किया जुगसलाई ओवरब्रिज का उद्घाटन, कहा- राज्य में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य तेज
    झारखंड

    CM सोरेन ने किया जुगसलाई ओवरब्रिज का उद्घाटन, कहा- राज्य में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य तेज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर :  सीएम हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) ने मंगलवार को जमशेदपुर में जुगसलाई ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है. नई सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण हो रहा है. आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर कई नए निर्माण देखने को मिलेंगे. हमारा प्रयास लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

    जाम से मिलेगी निजात, दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा

    सीएम हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण रेलवे फाटक बार-बार बन्द करने की नौबत आती थी. इससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी और दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था लेकिन जुगसलाई ओवरब्रिज के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिल मिल रही है. इससे इस मार्ग से आने जाने वालों के लिए सहूलियत और समय की भी बचत होगी.

    843 मीटर लंबा ओवरब्रिज

    जुगसलाई के टाटा-आदित्यपुर स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (आरओबी) एवं पहुंच पथ का निर्माण वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रारंभ होकर 2022-23 में पूर्ण हुआ. इसकी कुल लंबाई 843 मीटर है. इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति कुल 44,04,95,000 रुपये है.

    इस अवसर पर मंत्री चम्पाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला राम दास सोरेन, विधायक, ईचागढ़ सविता महतो, विधायक, बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं रेलवे तथा पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM ने दिखाई हरी झंडी, सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने भरी पहली उड़ान
    Next Article विधायक समरीलाल के जाति प्रमाण पत्र को खारिज किए जाने का आदेश रद्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: नेहा बोरा पर आरएसएस ने फेंकवाया स्याही – महासभा

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: नेहा बोरा पर आरएसएस ने फेंकवाया स्याही – महासभा

    August 8, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.